By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: बलौदाबाजार में बड़ा हादसा- इस्पात संयंत्र में हुआ जोरदार विस्फोट, छह मजदूरों की मौत
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > बलौदाबाजार में बड़ा हादसा- इस्पात संयंत्र में हुआ जोरदार विस्फोट, छह मजदूरों की मौत
देश-विदेश

बलौदाबाजार में बड़ा हादसा- इस्पात संयंत्र में हुआ जोरदार विस्फोट, छह मजदूरों की मौत

Janhitexpress
Last updated: 2026/01/22 at 1:31 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
बलौदाबाजार में बड़ा हादसा- इस्पात संयंत्र में हुआ जोरदार विस्फोट, छह मजदूरों की मौत
SHARE

विस्फोट में 5 मजदूर गंभीर घायल

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार को एक औद्योगिक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। ग्राम बकुलाही स्थित एक इस्पात संयंत्र में क्लिनिकल फर्नेस के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया जिसमे छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फर्नेस ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्लिनिकल फर्नेस के संचालन के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी, वहीं आग और धुएं के कारण कर्मचारियों में दहशत फैल गई। घायल मजदूरों को तत्काल भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

प्रशासन और पुलिस मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में छह मजदूरों की जान गई है, जबकि पांच घायल मजदूरों का इलाज जारी है।

जांच के आदेश, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर फर्नेस में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल मजदूरों के नाम

हादसे में घायल हुए मजदूरों की पहचान इस प्रकार की गई है—
मोटाज अंसारी (26), सराफत अंसारी (32), साबिर अंसारी (37) — सभी बढ़ई, एमएस
कल्पू भुइया (51) और रामू भुइया (34) — हेल्पर

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

You Might Also Like

हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या

कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल

अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य

युवाओं को रोजगार मिलना और महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता रहीः सीएम

उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, 13 बेटियां भी शामिलः धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 22, 2026 January 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘मायासभा’ का ट्रेलर रिलीज, जावेद जाफरी का दिखा खौफनाक अवतार ‘मायासभा’ का ट्रेलर रिलीज, जावेद जाफरी का दिखा खौफनाक अवतार
Next Article कुल्हाल नहर में डूबे युवक का शव बरामद कुल्हाल नहर में डूबे युवक का शव बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
उत्तराखंड November 27, 2026
हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 27, 2026
वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
उत्तराखंड November 27, 2026
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
उत्तराखंड November 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • 100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
  • हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
  • वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?