By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: 100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > 100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
उत्तराखंड

100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/27 at 8:08 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
SHARE

डिजिटल जनगणना 2027 में रचा इतिहास

देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के झूलाघाट मार्ग पर स्थित बगड़तोली नामक एक छोटे से गांव ने बड़ी नजीर पेश की है। महज 18 परिवारों वाले इस दूरस्थ और दुर्गम गांव के सभी 78 सदस्यों ने ‘स्वगणना’ पूरी कर पूरे देश को एक बड़ा संदेश दिया है। ग्रामीणों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद अपने राष्ट्रीय दायित्व के प्रति एक जागरूक नागरिक होने की मिसाल पेश की है। सामूहिक प्रयास से समय सीमा से पहले गांव के हर परिवार के प्रत्येक नागरिक की स्वगणना पूरी कर ली गई है। जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बगड़तोली गांव शत-प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बन गया है।
उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और सरल जीवन शैली के रूप पहचान रखती है। पिथौरागढ़ झूलाघाट मार्ग पर स्थित है एक बगड़तोली गांव है, जहां 18 परिवार निवास करते हैं, जिसने आज एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश का दूरस्त एवं सुदूर क्षेत्र होने के बावजूद इस गांव में रहने वाले 18 परिवारों के 78 सदस्यों ने स्वगणना कर पूरे देश को बड़ा संदेश दिया है की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रहने के बावजूद इन गांव ने लोगों ने राष्ट्रीय दायित्व के प्रति जागरूक नागरिक की भूमिका निभाई है।
भारत की जनगणना 2027 के तहत द्वितीय चरण में स्वगणना की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से डोर टू डोर जनगणना अभियान शुरू हो जायेगा। जिस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर आबादी की गणना करेंगे। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम बगड़तोली में एक विशेष पहल की गई। गांव की प्रगणक कलावती धरियाल ने ग्रामीणों से व्यक्तिगत संपर्क किया। साथ ही सुपरवाइजर मोहन चंद्र जोशी के सहयोग से एक लक्ष्य निर्धारित किया। जिसके चलते गांव के हर परिवार के हर एक नागरिक से स्वगणना करा ली गई।
निदेशक जनगणना कार्य इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं गांव के सभी नागरिकों ने इस अभियान को अपना सामूहिक दायित्व समझकर एक रिकॉर्ड बनाया है। हर परिवार ने आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। लोगों ने स्वगणना के महत्व को समझा और राष्ट्रीय अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने ये साबित कर दिया कि जागरूकता, सहयोग और सामूहिक प्रयास से छोटे से छोटे गांव भी बड़े राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।बगड़तोली गांव शत- प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बन गया है।
इसी क्रम में ग्राम बगड़तोली के सभी सत्र परिवारों ने अपनी स्वगणना की प्रक्रिया को पूरा किया। करीब 78 आबादी वाला ये गांव शत प्रतिशत स्वगणना का लक्ष्य प्राप्त कर एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। यह उपलब्धि सिर्फ आंकड़ों की सफलता नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्यों के प्रति समर्पण, सामुदायिक एकता और जागरूकता का प्रमाण है। इसके लिए निदेशक ने ग्राम बगड़तोली के सभी ग्रामीणों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देते हुए कहा कि बगड़तोली ने ये संदेश दिया है कि गांव छोटा हो सकता है लेकिन उसका संकल्प छोटा नहीं होना चाहिए। यदि ग्राम समुदाय एकजुट होकर ठान ले तो हर गांव राष्ट्रीय कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

You Might Also Like

हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या

वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी

संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच

मंत्रीमंडल की बैठक में आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 27, 2026 November 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 27, 2026
वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
उत्तराखंड November 27, 2026
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
उत्तराखंड November 27, 2026
मंत्रीमंडल की बैठक में आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मंत्रीमंडल की बैठक में आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
उत्तराखंड November 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • 100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
  • हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
  • वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?