By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
crimeउत्तराखंडदेश-विदेश

हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/27 at 8:05 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
SHARE

रुद्रपुर। शहर के रेशमबाड़ी क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकने पर आरोपियों ने एक सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भांजे समेत तीन अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बीती शाम रेशमबाड़ी निवासी 50 वर्षीय लीलाधर पुत्र बिहारी लाल एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घर के पास ही कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। युवकों की इस हरकत को देखकर लीलाधर के भांजे राहुल पुत्र विजेंद्र पाल ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस बात पर युवक भड़क गए और उन्होंने राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। भांजे के साथ मारपीट होते देख लीलाधर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहुल को बचाने के लिए बीच-बचाव किया और युवकों द्वारा किए जा रहे हंगामे पर नाराजगी जताई। आरोप है कि उनकी यह बात युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने लीलाधर पर चाकू से हमला बोल दिया। हमलावरों ने राहुल को भी नहीं बख्शा और उसके अलावा रामअवतार पुत्र जौहरी लाल तथा अनुज पुत्र सुखदेव पर भी चाकू से वार कर दिए।
अचानक हुए इस हमले में चारों लोग लहूलुहान होकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने 50 वर्षीय लीलाधर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चाकू लगने से घायल राहुल, रामअवतार और अनुज का उपचार शुरू किया गया। एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई। रुद्रपुर के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है।

You Might Also Like

100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली

वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी

संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच

मंत्रीमंडल की बैठक में आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 27, 2026 November 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
Next Article 100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली 100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
उत्तराखंड November 27, 2026
वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
उत्तराखंड November 27, 2026
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
उत्तराखंड November 27, 2026
मंत्रीमंडल की बैठक में आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मंत्रीमंडल की बैठक में आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
उत्तराखंड November 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • 100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
  • हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
  • वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?