By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य
crimeउत्तराखंडदेश-विदेश

अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/26 at 7:20 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
अंकिता भंडारी हत्याकांडः एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने खुद पहुँचे विनोद आर्य
SHARE

देहरादून। गुरूवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद विनोद आर्य  देहरादून के थाना राजपुर पहुंचे। विनोद आर्य ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस से अपनी गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि, यदि उनके खिलाफ मामला बनता है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे। इस दौरान उन्होंने खुद का नार्काे टेस्ट कराने की भी बात कही और अंकिता के माता-पिता समेत मामले में आरोप लगाने वाले अन्य लोगों का भी नार्काे टेस्ट कराने की मांग उठाई।
25 नवंबर बुधवार शाम अंकिता भंडारी के माता-पिता अपनी शिकायत लेकर देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) से मुलाकात कर विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अंकिता भंडारी की निजी व्हाट्सएप चौट को सार्वजनिक किया गया है। इस मामले में थाना राजपुर में विनोद आर्य और उनके वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। उसके बाद जीरो एफआईआर को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए हरिद्वार नगर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया गया।
अंकिता भंडारी के माता पिता पिछले कई दिनों से विनोद आर्य और उनके वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिकारियों से मुलाकात और धरना प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन उनकी कहीं भी सुनी नहीं जा रही थी। माता-पिता ने तीन दिन पहले थाना राजपुर देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने यह मामला हरिद्वार में मुकदमा लिखे जाने की बात कही थी। उसके बाद बुधवार को अंकिता भंडारी के माता पिता गांधी पार्क पर धरने पर बैठ गए थे। उसी दिन शाम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, गणेश गोदियाल समेत कांग्रेसियों के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद विनोद आर्य खुद थाना राजपुर पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, उन्हें भी जानकारी मिली थी कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसी वजह से वह खुद थाने पहुंचे हैं। अगर उनके खिलाफ मामला बनता है तो उनकी गिरफ्तारी की जाए।
अंकिता को न्याय दिलाना है तो उसके साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। वह खुद भी नार्काे टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। साथ ही अंकिता के माता-पिता समेत जिन लोगों पर आरोप हैं, उन सभी का नार्काे टेस्ट कराया जाना चाहिए। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसी के साथ पक्षपात नहीं होना चाहिए और सभी के खिलाफ तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

You Might Also Like

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट

कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल

पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार

संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं

भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षरों को सौपने के लिए कांग्रेस ने किया लोकभवन मार्च

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 26, 2026 November 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं
Next Article पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
उत्तराखंड November 26, 2026
कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
उत्तराखंड देश-विदेश November 26, 2026
पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड November 26, 2026
संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं
संविधान दिवस पर सीएम धामी ने की तीन बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड November 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
  • कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
  • पांच महिलाओं सहित आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?