By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
उत्तराखंड

मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/12 at 7:02 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
SHARE

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चतुर्थ दिवस के कार्यक्रम का किया शुभारंभ
बोले- अगले वर्ष मेले को और अधिक भव्य बनाने के लिए तैयार होगी विस्तृत कार्ययोजना

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में आयोजित मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चतुर्थ दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य अतिथि भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने मेला समिति को आयोजन के लिए दो लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंज्वाल ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मेले को राज्य स्तरीय पहचान के अनुरूप और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ ही नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मन्दाकिनी शरदोत्सव जनपद का सबसे बड़ा मेला है। यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभाओं, कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्थानीय लोक संस्कृति को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष मेले को और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप देने के लिए शासन-प्रशासन तथा जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाने के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसकी घोषणा की जा चुकी है और इसे शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, वाचस्पति सेमवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, निर्मला बहुगुणा सहित मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

You Might Also Like

चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन

शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक

रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या

लालढांग रेंज हाथी दांत गायब मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर सस्पेंड

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 12, 2026 November 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
Next Article बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
crime उत्तराखंड November 12, 2026
बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड देश-विदेश November 12, 2026
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड November 12, 2026
रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
  • बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
  • मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?