By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
crimeउत्तराखंडदेश-विदेश

रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/12 at 6:58 PM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
SHARE

पुरानी रंजिश के चलते बेटों को भी मारने का था प्लान, तीन गिरफ्तार

नैनीताल।  जिले के रामनगर में बीते दिनों विमला देवी की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने गुरूवार को खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने सेना के जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विमला देवी की हत्या के बाद आरोपियों ने उनके बेटों को मारने की साजिश रची थी। हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड में मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मोहित फर्त्याल भारतीय सेना में कार्यरत जवान बताया गया है। पुलिस के मुताबिक मोहित ने पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या की खौफनाक साजिश रची थी।
इतना ही नहीं मुख्य आरोपी विमला देवी की हत्या के बाद उसके दोनों बेटों को भी मौत के घाट उतारने की योजना बना चुका था। हालांकि इसमें वो कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले यानी 10 नवंबर को 112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर के किशनपुर छोई गांव में घर के बाहर एक लाश पड़ी है। इसके बाद सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल और कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार को पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर भेजा गया था।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें वहां पर एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त 56 साल की विमला देवी के रूप में हुई थी। विमला देवी के शरीर और सिर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मामले के खुलासे के लिए एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें गठित की गई।
पुलिस ने मैनुअल जांच, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग विमला देवी को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य वजह सामने आई है। मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल के पिता गोविंद सिंह की करीब तीन साल पहले हत्या हुई थी। इस मामले में विमला देवी के दोनों बेटे आरोपी बनाए गए थे और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
इसी घटना को लेकर मोहित के मन में विमला देवी और उनके परिवार के प्रति रंजिश थी। आरोप है कि मोहित जब छुट्टियों में घर आता तो विमला देवी के परिवार को परेशान करता था और उनके साथ गाली-गलौज भी करता था। पुलिस के अनुसार पिता की मौत का बदला के लिए मोहित ने विमला देवी और उनके दोनों बेटों की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए उसने दो अन्य युवकों से संपर्क किया और उन्हें अपने साथ शामिल कर लिया।
आरोपियों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे गाड़ी में डालकर धापला पुल की ओर ले गए। एसएसपी के मुताबिक महिला को पानी में डुबोया गया और उसके बाद भी उसके साथ मारपीट की गई। अंत में शव को वापस लाकर महिला के घर के पास फेंक दिया गया। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी की योजना यहीं खत्म नहीं हुई थी। वह महिला के दोनों बेटों की हत्या करने के इरादे से आगे बढ़ा, लेकिन पुलिस टीमों की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार पुलिस ने एक और संभावित बड़ी वारदात को होने से रोक दिया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों में मुख्य आरोपी मोहित सेना में जवान हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी, लोहे की पान, लाठी-डंडे, पत्थर और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

मोहित फर्त्याल पुत्र स्व। गोविंद सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी किशनपुर छोई, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल।
सैरान पुत्र मुरसलीन उम्र 21 वर्ष, निवासी ब्लॉक रोड, बड़ी मस्जिद के पीछे, खताड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल।
मो। अब्बूजर पुत्र मो। विलाल उम्र 22 वर्ष निवासी खताड़ी, थाना रामनगर को गिरप्तार कर लिया गया है।

You Might Also Like

चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन

मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये

शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक

लालढांग रेंज हाथी दांत गायब मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर सस्पेंड

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 12, 2026 November 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लालढांग रेंज हाथी दांत गायब मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर सस्पेंड लालढांग रेंज हाथी दांत गायब मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर सस्पेंड
Next Article शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
crime उत्तराखंड November 12, 2026
बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड देश-विदेश November 12, 2026
मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
उत्तराखंड November 12, 2026
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड November 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
  • बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
  • मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?