By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: लालढांग रेंज हाथी दांत गायब मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर सस्पेंड
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > लालढांग रेंज हाथी दांत गायब मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर सस्पेंड
crimeउत्तराखंडदेश-विदेश

लालढांग रेंज हाथी दांत गायब मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर सस्पेंड

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/12 at 6:55 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
लालढांग रेंज हाथी दांत गायब मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर सस्पेंड
SHARE

डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में हुई जांच में रेंजर, फॉरेस्टर और लिपिक की लापरवाही आई सामने
देहरादून। लालढांग रेंज में हाथी के दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग मामले में रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद को निलंबित कर दिया है। डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में हुई जांच में रेंजर, फॉरेस्टर और लिपिक की लापरवाही सामने आई थी।
दरअसल लालढांग रेंज के स्टोर में हाथियों के करीब 15 दांत दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन मौके पर जांच के दौरान इनमें से केवल करीब 10 दांत ही मिले। शेष पांच हाथी दांत गायब पाए गए। मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया था। हाथी दांतों के गायब होने को गंभीर मामला मानते हुए विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई। इस मामले में यमकेश्वर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
हाल ही में डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में इस प्रकरण की जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में रेंजर, प्रभारी रेंजर, फॉरेस्टर और लिपिक की लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट में स्टोर में रखे हाथी दांतों के रिकॉर्ड, उनकी सुरक्षा और रखरखाव में गंभीर चूक की बात सामने आने के बाद अब दो रेंजरों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
इस मामले ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और वन्यजीवों से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। हाथी दांत वन्यजीव अपराधों की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण साक्ष्य होते हैं। ऐसे में वन विभाग के अपने ही स्टोर से पांच दांतों का गायब होना विभागीय निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। खास बात यह है कि मामला सामने आने के बाद जांच और एफआईआर की कार्रवाई तो हुई, लेकिन दांतों के गायब होने की पूरी गुत्थी सुलझना अभी बाकी है। गायब दांतों का कुल वजन भी अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
अब जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई निलंबन की कार्रवाई को विभाग के भीतर जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सीसीएफ एचआरडी पीके पात्रो ने रेंजर और प्रभारी रेंजर को निलंबित करने की पुष्टि की है।

You Might Also Like

चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन

मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये

शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक

रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 12, 2026 November 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्रिकेटर व राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने सीएम धामी से की मुलाकात क्रिकेटर व राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने सीएम धामी से की मुलाकात
Next Article रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
crime उत्तराखंड November 12, 2026
बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड देश-विदेश November 12, 2026
मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
उत्तराखंड November 12, 2026
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड November 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
  • बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
  • मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?