By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मंत्री रेखा आर्या के पति को हाईकाई ने नहीं मिली राहत
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मंत्री रेखा आर्या के पति को हाईकाई ने नहीं मिली राहत
उत्तराखंड

मंत्री रेखा आर्या के पति को हाईकाई ने नहीं मिली राहत

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/30 at 10:33 PM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
मंत्री रेखा आर्या के पति को हाईकाई ने नहीं मिली राहत
SHARE

कोर्ट से सरकार व शिकायर्ता से तीन नवंबर तक मांगा जवाब
गिरधारी लाल ने झूठे तथ्यों के आधार मुकदमा दर्ज कराने का लगाया आरोप

नैनीताल। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिलहाल गिरधारी लाल साहू को कोई राहत नहीं दी। कोर्ट ने इस मामले पर सरकार और शिकायतकर्ता से तीन नवंबर तक जवाब पेश कारने को कहा है।
अब मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 3 नवंबर की तिथि नियत की है। आज मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ में हुई। मामले के अनुसार गिरधारी लाल साहू ने याचिका दायर कर कहा था कि उन पर दर्ज मुकदमे में उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे है। उन्हें गलत तरीके से फंसा कर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनकी शादी वर्ष 2004 हुई थी, तब से वे अपनी पत्नी के साथ हैं।
गिरधारी लाल साहू के अनुसार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तरफ से दर्ज मुकदमे में उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने को अविवाहित बताकर उनसे शादी की, जबकि वे शादी के वक्त पहले से ही शादी शुदा थे। इसके अलावा जालसाजी रचकर गिरधारी लाल साहू ने अपनी पत्नी रेखा आर्या के फर्जी हस्ताक्षर बना के उन्हें कई कम्पनियों के निदेशक पद से हटा दिया।
इसके अलावा गिरधारी लाल साहू पर उनकी मंत्री पत्नी रेखा आर्या ने जान से मारने की धमकी और जाति सूचक अपशब्द भी कहने का आरोप लगाया गया है। इन सभी आरोपों को गिरधारी लाल साहू ने झूठ बताया है। वहीं कोर्ट में याचिकाकर्ता गिरधारी लाल साहू ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने मांग के अलावा पत्नी रेखा आर्या पर मंत्री बनने के बाद 210 करोड़ रुपए की अवैध सम्पति अर्जित करने का आरोप लगाया है, जिसकी उन्होंने उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
साथ ही गिरधारी लाल साहू ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ यह मुकदमा नहीं बनता है। उनकी शादी को हुए 22 साल हो गए हैं। आज तक उनके बीच कोई मन मुटाव भी नहीं हुआ है। उनके खिलाफ गलत तथ्यों को जोड़कर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके विरुद्ध जाकर उनके खिलाफ यह झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। याचिका में उनके द्वारा कोर्ट से प्रार्थना की है कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाय और दर्ज मुक़दमे को निरस्त किया जाये।
हाल ही में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू का एक कथित ऑडियो जारी किया था। इस कथित ऑडियो में गिरधारी लाल साहू एक महिला से बात कर रहे हैं। इस ऑडियो को जारी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपना भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था और अपने पति गिरधारी लाल साहू पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एक तहरीर भी दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गिरधारी लाल साहू पहले से शादीशुदा थे, लेकिन उन्होंने ये बात शादी के समय रेखा आर्या से छुपाई थी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिरधारी लाल साहू से अपनी और अपने बच्चे की जान की खतरा भी बताया था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस घटना के बाद से ही गिरधारी लाल साहू फरार है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गिरधारी लाल साहू की तलाश में जुटी हुई है।
अपने ऊपर मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरधारी लाल साहू ने भी वीडियो जारी किया था और अपना पक्ष रखा था। इस वीडियो ने गिरधारी लाल साहू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि मंत्री बनने के बाद रेखा आर्या ने करीब 210 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है। गिरधारी लाल साहू का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी यानी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से भ्रष्टाचार नहीं करने की बात कही तो उन्होंने उल्टा उन पर मुकदम दर्ज करा दिया।

You Might Also Like

लाखों की साइबर ठगी का वांछित गिरफ्तार

अर्धकुंभ के लिए केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित

बाबा केदारनाथ का प्रकृति कर रही श्रृंगार, बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा

चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार

यमुनोत्री के डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 30, 2026 October 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बाबा केदारनाथ का प्रकृति कर रही श्रृंगार, बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा बाबा केदारनाथ का प्रकृति कर रही श्रृंगार, बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा
Next Article अर्धकुंभ के लिए केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित अर्धकुंभ के लिए केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

लाखों की साइबर ठगी का वांछित गिरफ्तार
लाखों की साइबर ठगी का वांछित गिरफ्तार
crime उत्तराखंड देश-विदेश October 30, 2026
अर्धकुंभ के लिए केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
अर्धकुंभ के लिए केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
उत्तराखंड October 30, 2026
बाबा केदारनाथ का प्रकृति कर रही श्रृंगार, बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा
बाबा केदारनाथ का प्रकृति कर रही श्रृंगार, बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा
उत्तराखंड October 30, 2026
चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार
चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार
उत्तराखंड October 30, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • लाखों की साइबर ठगी का वांछित गिरफ्तार
  • अर्धकुंभ के लिए केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
  • मंत्री रेखा आर्या के पति को हाईकाई ने नहीं मिली राहत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?