By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार
उत्तराखंड

चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/30 at 10:29 PM
Janhitexpress
Share
7 Min Read
चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार
SHARE

बर्फबारी के बीच बदरीनाथ से देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए भरी थी उड़ान
हेलीकाप्टर दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया
पुलिस, एसडीआरएफ, सेना एवं आईटीबीपी मौके के लिए रवाना

चमोली। जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। कुछ दी देर बार सूचना मिली कि हेली चाई गांव जोशीमठ के पास क्रैश हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे।
हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1.14 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी। इसके कुछ देर बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हो गया। बाद में जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली। सीईओ यूकाडा प्रतीक जैन ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलिकॉप्टर के जोशीमठ क्षेत्रांतर्गत मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की और पहाड़ी में दुघर्टनाग्रस्त होने की सूचना मिली है, जिसमें 1 पायलट और 5 यात्री सवार होने बताए जा रहे हैं। हेलीकाप्टर दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है, जिसमें पुलिस, एसडीआरएफ, सेना एवं आईटीबीपी मौके के लिए रवाना की गई हैं।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि भारतीय सेना ने ही सबसे पहले क्ड चमोली को सूचना दी थी कि हाथी पर्वत के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसके बाद ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 6 यात्री सवार थे जिनके संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि, चाई गांव जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीएम धामी ने बताया कि वो खुद भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
एसडीएम जोशीमठ ने बताया कि समय 14.21 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोशीमठ क्षेत्र के चाई गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना है। इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों ने बताया कि चाय गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था, जिसमें 5 पैसेंजर और 01 पायलट सवार है। अभी क्रैश और क्रैश लैंडिंग की पूर्ण जानकारी नहीं है। एसडीआरएफ की जोशीमठ टीम और पांडुकेश्वर की टीम समय 14.24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
बता दें, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर कॉल साइन वीटी-एचसीएक्स बदरीनाथ से सहस्त्रधारा देहरादून के लिए संचालित हो रहा था। उसने दोपहर लगभग 01.14 पर उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर का संपर्क उस समय टूट गया, जब वह जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान भर रहा था। उसी समय ट्रैकिंग सिस्टम भी हेलीकॉप्टर को ट्रैक करने में असमर्थ हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत भारतीय सेना, जिला प्रशासन चमोली और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए रवाना किया गया। एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

जोशीमठ में हाथी पर्वत के पास हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना
देहरादून। यूकाडा हेड ऑफ ऑपरेशन के अनुसार, जोशीमठ (हाथी पर्वत के पास) हुई एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना से संबंधित तकनीकी जानकारियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर स्काई पल्स कंपनी का था, जिसे चार्टर उड़ानों के लिए शिव भोले ट्रेवल मार्ट को दिया गया था। शिव भोले ट्रेवल मार्ट के पास अपना खुद का परमिट नहीं था और वे डीजीसीए में नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर परमिट के लिए आवेदन कर चुके थे, जिसकी प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान अस्थायी रूप से उड़ानों के संचालन के लिए उन्होंने दूसरी कंपनी के परमिट का इस्तेमाल किया था। हेलीकॉप्टर के परिचालन और रखरखाव की जिम्मेदारियों को कई अलग-अलग संस्थाएं शामिल थीं। जहाज का वास्तविक मालिक स्काई पल्स था और इसे लीज पर शिव भोले ट्रेवल मार्ट चला रहा था। इसके अलावा उड़ान उड़ा रहे पायलट चिप्सन कंपनी के थे, जबकि हेलीकॉप्टर के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी शौर्य एयरोनॉटिक्स के पास थी।

खराब मौसम का अलर्ट, हेली ने कैसे भरी उड़ान?
इस घटना के बीच मौसम का पहलू भी बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चमोली के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 अक्टूबर को आसमान सामान्यत बादलों से घिरे रहने और एक-दो दौर बारिश गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना थी। इससे पहले 29 अक्टूबर को जारी चेतावनी में 30 अक्टूबर के लिए आकाशीय बिजली गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की आशंका भी जताई गई थी। ऐसे में पहाड़ी घाटियों में हेलीकॉप्टर संचालन के दौरान मौसम की वास्तविक स्थिति पर विशेष ध्यान देना जरूरी हो जाता है। कई हेली सेवाएं मौसम की वजह से बंद थी। इसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि मौसम खराब होने के बाद हेलीकॉप्टर ने कैसे उड़ान भरी?

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची

कैप्टन हिमांशु (पायलट)
प्रताप
अरूण
शंकर
सुधीर
एचएस नटराजा

You Might Also Like

लाखों की साइबर ठगी का वांछित गिरफ्तार

अर्धकुंभ के लिए केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित

मंत्री रेखा आर्या के पति को हाईकाई ने नहीं मिली राहत

बाबा केदारनाथ का प्रकृति कर रही श्रृंगार, बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा

यमुनोत्री के डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 30, 2026 October 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यमुनोत्री के डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति यमुनोत्री के डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति
Next Article बाबा केदारनाथ का प्रकृति कर रही श्रृंगार, बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा बाबा केदारनाथ का प्रकृति कर रही श्रृंगार, बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

लाखों की साइबर ठगी का वांछित गिरफ्तार
लाखों की साइबर ठगी का वांछित गिरफ्तार
crime उत्तराखंड देश-विदेश October 30, 2026
अर्धकुंभ के लिए केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
अर्धकुंभ के लिए केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
उत्तराखंड October 30, 2026
मंत्री रेखा आर्या के पति को हाईकाई ने नहीं मिली राहत
मंत्री रेखा आर्या के पति को हाईकाई ने नहीं मिली राहत
उत्तराखंड October 30, 2026
बाबा केदारनाथ का प्रकृति कर रही श्रृंगार, बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा
बाबा केदारनाथ का प्रकृति कर रही श्रृंगार, बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा
उत्तराखंड October 30, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • लाखों की साइबर ठगी का वांछित गिरफ्तार
  • अर्धकुंभ के लिए केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित
  • मंत्री रेखा आर्या के पति को हाईकाई ने नहीं मिली राहत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?