By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: आईपीएल 2026- लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > आईपीएल 2026- लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
खेल

आईपीएल 2026- लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/22 at 3:06 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
आईपीएल 2026- लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
SHARE

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला 

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली हार के बाद दोनों जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश में उतरेंगी।

लखनऊ और राजस्थान के बीच यह मुकाबला भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैच हार चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए वापसी का मौका भी होगा। हालांकि, प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड लखनऊ के खिलाफ बेहतर रहा है। वहीं, इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने अब तक खेले छह मुकाबलों में केवल दो जीत हासिल की है, जबकि चार मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

लखनऊ की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी बल्लेबाजी रही है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन का बल्ला भी खामोश रहा है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने पिछले मैच में महंगे ओवर डाले, हालांकि बाकी मैचों में उनका प्रदर्शन संतुलित रहा है। युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने प्रभावित किया है, लेकिन आवेश खान और मोहसिन खान अपेक्षा पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। खासकर कोलकाता के खिलाफ मैच में मजबूत स्थिति के बावजूद टीम जीत नहीं सकी। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कप्तान रियान पराग की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। शिमरॉन हेत्मायर भी अब तक प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं।

राजस्थान की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई और रवींद्र जडेजा ने टीम को मजबूती दी है।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी:

मैच: लखनऊ सुपर जाएंट्स vs राजस्थान रॉयल्स
तारीख: 22 अप्रैल (बुधवार)
समय: शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
स्थान: इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीजन में आगे की राह तय करने में अहम साबित हो सकता है, जहां जीत के साथ आत्मविश्वास भी लौटेगा।

You Might Also Like

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- CSK को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 22, 2026 April 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
Next Article “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ खुले तुंगनाथ मंदिर के कपाट “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ खुले तुंगनाथ मंदिर के कपाट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पहलगाम में घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था- मुख्यमंत्री धामी
पहलगाम में घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड April 22, 2026
सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा फायदा
सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा फायदा
स्वास्थ्य April 22, 2026
“हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ खुले तुंगनाथ मंदिर के कपाट
“हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ खुले तुंगनाथ मंदिर के कपाट
उत्तराखंड April 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड April 22, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पहलगाम में घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था- मुख्यमंत्री धामी
  • सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा फायदा
  • “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ खुले तुंगनाथ मंदिर के कपाट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?