By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
crimeउत्तराखंड

चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/12 at 7:06 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
SHARE

हरिद्वार। वाहन चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर चुरायी गयी दस बाइक बरामद हुई है। आरोपी स्मैक के नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से 5 मोटरसाइकिलें थाना बहादराबाद में पंजीकृत वाहन चोरी के 5 मुकदमों से संबंधित पाई गई हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोरी की पांच घटनाओं का सफल अनावरण हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में चौकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान लोहे के पुल के पास गंगनहर की ओर जंगल से आने वाले एक सुनसान कच्चे रास्ते से एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की और आवश्यक जांच के लिए उसे मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम दीपक पुत्र सुंदर लाल, निवासी ग्राम तेलीवाला रसूलपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने आराध्या नर्सिंग होम, बहादराबाद के पास से चोरी की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक के नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी की मोटरसाइकिलों को वह गंगनहर किनारे जंगल में सुनसान स्थान पर झाड़ियों के बीच छिपाकर रखता था, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो। आरोपी से गहन पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम गंगनहर किनारे जंगल में पहुंची, जहां झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 9 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

You Might Also Like

बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन

मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये

शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक

रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या

लालढांग रेंज हाथी दांत गायब मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर सस्पेंड

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 12, 2026 November 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड देश-विदेश November 12, 2026
मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
उत्तराखंड November 12, 2026
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड November 12, 2026
रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
  • बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
  • मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?