By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: खट्टी-मीठी यादों और पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का समापन
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > खट्टी-मीठी यादों और पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का समापन
उत्तराखंड

खट्टी-मीठी यादों और पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का समापन

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/20 at 7:38 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
खट्टी-मीठी यादों और पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का समापन
SHARE

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। जीआईसी खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खट्टी-मीठी यादों और पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हो गया। समापन समारोह में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत मुख्य अतिथि तथा मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने की।
मुख्य अतिथि ऐश्वर्या रावत ने कहा कि मदमहेश्वर मेला क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित रखने का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय लोक संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए नगर पंचायत और मेला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर ने कहा कि भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचने के अवसर पर आयोजित यह मेला धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। मेले से क्षेत्र की धार्मिक पहचान मजबूत होने के साथ ही सामाजिक एकता और आपसी मेल-मिलाप को भी बढ़ावा मिलता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने तीन दिवसीय मेले के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों, विद्यालयों, स्थानीय कलाकारों, विभिन्न विभागों और मेला समिति के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। भविष्य में सामूहिक सहयोग से मेले को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।
गौरतलब है कि तीन दिनों तक चले मेले में जीआईसी खेल मैदान सांस्कृतिक गतिविधियों से गुलजार रहा। महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों, विद्यालयों और स्थानीय कलाकारों की लोकगीत, लोकनृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रमों का आनंद लिया और आयोजन को यादगार बनाया।
समापन समारोह में मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, प्रधान आशा देवी, मिथला देवी, पूर्व प्रधान अंजना रावत, दलेब राणा, रीना अग्रवाल, विराट भट्ट, रजनी शर्मा, पदपेन्द्र रावत सहित जनप्रतिनिधि, मेला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

You Might Also Like

नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा

संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत

उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज

सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीएम योगी की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 20, 2026 November 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कुंभ मेले के लिए बनेंगे 30 खोया पाया केंद्र और 36 थाने संभालेंगे व्यवस्था कुंभ मेले के लिए बनेंगे 30 खोया पाया केंद्र और 36 थाने संभालेंगे व्यवस्था
Next Article चारधाम से मानसखंड के सफर ने उकेरी उतराखंड पर्यटन के मानचित्र पर नई तस्वीरः महेंद्र भट्ट चारधाम से मानसखंड के सफर ने उकेरी उतराखंड पर्यटन के मानचित्र पर नई तस्वीरः महेंद्र भट्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा
नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा
उत्तराखंड November 21, 2026
संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत
संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत
उत्तराखंड November 21, 2026
उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज
उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज
उत्तराखंड November 21, 2026
सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड November 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा
  • संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत
  • उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?