By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/21 at 6:06 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज
SHARE

धर्मनगरी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई शुरू
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने कई कार्यक्रम तय किए

हरिद्वार। शनिवार को धर्मनगरी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई। इससे पूर्व प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच जाएंगे। हरिद्वार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू होने से पहले उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने प्रेसवार्ता कर कहा कि राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
बांसुरी ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार गंगा की नगरी होने के साथ उत्तराखंड का प्रवेश द्वार भी है।
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक से कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लक्ष्य को लेकर लौटेंगे। वे घर-घर और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। कार्यसमिति बैठक स्थल प्रेम नगर आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। इनमें महिला चौपाल, एससी-एसटी सम्मेलन सहित अन्य जनसंपर्क कार्यक्रम शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सरकार की उपलब्धियों को लेकर पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेताओं का भी आगमन होगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कि प्रदेश के सांगठनिक 19 जिलों में दूसरे राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं को जिला विस्तारक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए आज ही उन्हें जिले आवंटित किए जाएंगे। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी।प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी सकारात्मक और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है।भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। उनके लिए यह व्यक्तिगत सौभाग्य की बात है कि संगठन ने उन्हें इस देवभूमि और वीरभूमि का सह प्रभारी बनाया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विकास के कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों और उनके विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरातल पर उतार रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि देवतुल्य मतदाता विकास कार्यों और सरकार के प्रयासों पर फिर से मुहर लगाते हुए भाजपा को अपना वोट रूपी आशीर्वाद देंगे।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति से एक दिन पहले प्रकोष्ठों और मोर्चों की बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर पारिवारिक वातावरण में चर्चा हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ नेता राम माधव और संगठन महामंत्री, शहर प्रभारी अरविंद मेनन सहित अन्य नेताओं का मार्गदर्शन मिला।
हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे प्रवासी कार्यकर्ताओं के सहयोग और अथक प्रयासों से पार्टी प्रदेश में फिर कमल खिलाने के लक्ष्य को हासिल करेगी।

You Might Also Like

नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा

संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत

सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीएम योगी की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

दो लूटेरे गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 21, 2026 November 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Next Article संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा
नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा
उत्तराखंड November 21, 2026
संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत
संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत
उत्तराखंड November 21, 2026
सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड November 21, 2026
सीएम योगी की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
सीएम योगी की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
उत्तराखंड November 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • नैनीताल डीएम ने बैठक में अधिकारियों को लताड़ा
  • संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधनाः मोहन भागवत
  • उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?