By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री
उत्तराखंडदेश-विदेश

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/24 at 11:17 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री
SHARE

सीएम ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उधमसिंहनगर। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानव समाज को सत्य, सेवा, समानता और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनकी शिक्षाएं समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के साथ ही जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करती हैं। उनका संदेश आज भी संपूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार सिख समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उत्तराखण्ड में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना एवं रीठा साहिब के समीप धर्मशाला निर्माण जैसे कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं के समन्वय की भूमि है। राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरिता राणा, दर्जाधारी राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी एवं किशन सिंह किन्ना, श्रीमती फरजाना बेगम, मेला समिति के अध्यक्ष शेर सिंह दानू सहित कई लोग मौजूद रहे।हिमांशु बिष्ट,  रनदीप पोखरिया, जिलाधिकारी  नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी  विनोद कुमार एवं श्रीमती निर्मला बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

You Might Also Like

बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात

सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ

 पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 24, 2026 November 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article  कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल  कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
Next Article  पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार  पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात
बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात
उत्तराखंड November 24, 2026
सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
उत्तराखंड November 24, 2026
 पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
 पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड November 24, 2026
 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
उत्तराखंड November 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात
  • सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
  •  पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?