By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात
उत्तराखंड

बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/24 at 11:27 PM
Janhitexpress
Share
8 Min Read
बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात
SHARE

खटीमा। बनबसा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा कर उत्तराखंड की राजनीति गरमा दी है। यहां सीएम धामी ने आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार अपनी उपलब्धियों के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने बनबसा में विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए बड़ा सियासी बयान दिया है।
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों के साथ चुनावी जीत का भी बड़ा दावा कर दिया है। चंपावत विधानसभा के बनबसा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने 54 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं विभिन्न सर्वे में भाजपा की सरकार बनने के संकेतों पर मुख्यमंत्री ने आभार जताते हुए कहा कि वह जनता के बीच अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे। डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के दम पर उन्होंने 2027 में उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी जीत का दावा किया। मुख्यमंत्री के इस बयान ने प्रदेश की सियासत में चुनावी चर्चाओं को और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार की शाम अपनी विधानसभा चंपावत के बनबसा डेविड पेंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर सीएम धामी ने 54 योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। जिसमें 21 योजनाओं का लोकार्पण एवं 33 योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सीएम धामी ने तमाम सर्वे में उनकी सरकार आने के मामले में सभी सर्वे का जहां धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे, साथ ही डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों भी जनता के बीच होगी। इसलिए 2027 में उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी जीत होने जा रही है।सीएम धामी ने उत्तराखंड में विकास के क्रम को अनवरत जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम धामी रात्रि विश्राम के लिए अपने खटीमा आवास नगला तराई को रवाना हुए।

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने 300 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपी
देहरादून। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की गिनती में हेराफेरी और चोरी के मामले की पांच महीने तक जांच के बाद एसआईटी ने शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
शासन को सौंपी रिपोर्ट में गड़बड़ियों के साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम सुझाव दिए गए हैं।
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे की गिनती में हेराफेरी और चोरी का मामला सामने आने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। करीब पांच महीने तक चली जांच के बाद एसआईटी ने 300 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में चढ़ावे की गिनती से लेकर उसके प्रबंधन, सुरक्षा और बैंक खाते में जमा कराने तक की व्यवस्थाओं में सामने आई खामियों का उल्लेख किया गया है।
बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए देश के 14 प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन मॉडल का अध्ययन कर कई सुझाव भी दिए गए हैं। खास बात यह है कि एसआईटी ने केवल चढ़ावे में हुई हेराफेरी की जांच नहीं की, बल्कि बदरीनाथ धाम की मौजूदा व्यवस्था में सुधार के लिए तकनीक और निगरानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी शासन को भेजे हैं।
दरअसल, इसी साल जुलाई में बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की गिनती के दौरान हेराफेरी का मामला सामने आया था। मामला उजागर होने के बाद सरकार ने इसकी जांच के लिए गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने मामले की जांच के दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। एसआईटी ने बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए देश के 14 प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन किया। इनमें काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, वैष्णो देवी मंदिर जम्मू-कश्मीर, अमरनाथ गुफा मंदिर जम्मू-कश्मीर, स्वर्ण मंदिर अमृतसर, अक्षरधाम मंदिर दिल्ली, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन, जगन्नाथपुरी मंदिर ओडिशा, रंगनाथस्वामी मंदिर तमिलनाडु और तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश समेत अन्य प्रमुख मंदिर शामिल हैं।
इन मंदिरों में चढ़ावे की गिनती, दान सामग्री के प्रबंधन, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा और धनराशि को बैंक खातों में जमा कराने की व्यवस्थाओं को समझा गया। एसआईटी ने इन व्यवस्थाओं के आधार पर बदरीनाथ धाम के लिए भी कई सुझाव तैयार किए हैं। रिपोर्ट में मंदिर के भीतर चढ़ावे की गिनती से लेकर उसकी सुरक्षा और निगरानी तक की व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। एसआईटी ने अपनी जांच में बीकेटीसी की आंतरिक व्यवस्थाओं को भी परखा है। इसमें कर्मचारियों की उपस्थिति, ड्यूटी, मंदिर परिसर में आने-जाने के समय और निगरानी व्यवस्था की जांच की गई। रिपोर्ट में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग, बायोमेट्रिक टोकन, आरएफआईडी बैंड और श्रद्धालुओं की कतारों को नियंत्रित करने के लिए तकनीक के इस्तेमाल का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर की सुरक्षा, स्वच्छता और जनसंपर्क से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने की जरूरत बताई गई है। एसआईटी का मानना है कि आधुनिक तकनीक और मजबूत निगरानी व्यवस्था के जरिए मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता लाई जा सकती है।
गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने जांच पूरी होने और रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि इस प्रकरण की जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार ने सुझाव मांगे थे। जांच समिति ने देश के बड़े मंदिरों के प्रबंधन और दान सामग्री की गिनती की सुरक्षा व्यवस्था का भी अध्ययन किया है। महत्वपूर्ण सुझाव रिपोर्ट के साथ शासन को भेजे गए हैं। अब एसआईटी की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन के सामने इन सुझावों पर निर्णय लेने की चुनौती है। बदरीनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और बड़ी मात्रा में चढ़ावा चढ़ाया जाता है। ऐसे में चढ़ावे की गिनती और उसके प्रबंधन की व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। अब देखना होगा कि शासन और बीकेटीसी रिपोर्ट में दिए गए सुझावों पर कब और किस तरह अमल करते हैं।

You Might Also Like

सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ

 पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री

 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 24, 2026 November 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
उत्तराखंड November 24, 2026
 पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
 पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड November 24, 2026
श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री
श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री
उत्तराखंड देश-विदेश November 24, 2026
 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
उत्तराखंड November 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात
  • सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
  •  पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?