By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: द्वितीय केदार भगवान श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > द्वितीय केदार भगवान श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
उत्तराखंड

द्वितीय केदार भगवान श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/16 at 7:52 PM
Janhitexpress
Share
6 Min Read
द्वितीय केदार भगवान श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
SHARE

विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए
17 नवंबर को डोली गौण्डार से रवाना होकर राकेश्वरी मंदिर, रांसी पहुंचेगी

रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में द्वितीय केदार के रूप में विख्यात भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित मदमहेश्वर धाम की छह माह की ग्रीष्मकालीन यात्रा का विधिवत समापन हो गया। इस पावन अवसर पर भगवान के दर्शन और कपाट बंद होने के ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। इस वर्ष कपाट बंद होने के अवसर पर 6,080 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि पूरे यात्रा काल में कुल 81,785 तीर्थयात्रियों ने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।
कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया सोमवार सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गई थी। पुजारियों और वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान मदमहेश्वर का विशेष पूजन एवं अभिषेक किया। निर्धारित धार्मिक परंपराओं और विधि-विधानों का निर्वहन करने के बाद शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान पूरा मदमहेश्वर धाम भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
कपाट बंद होने के पश्चात भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए परंपरागत पैदल यात्रा शुरू कर दी। डोली सोमवार रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान की उत्सव डोली का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को डोली रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। यहां रात्रि प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
भगवान मदमहेश्वर के कपाट बंद होने के पावन अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार एवं पौड़ी निवासी नारायण जुयाल की ओर से नानूं में भंडारे का आयोजन किया गया। सह डोली प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन यात्रा के दौरान कुल 81,785 श्रद्धालुओं ने मदमहेश्वर धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन किए।
भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली 19 नवम्बर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। डोली के आगमन पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। भगवान की डोली के स्वागत को लेकर ऊखीमठ और मनसूना क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। परंपरा के अनुसार डोली के आगमन पर मनसूना एवं ऊखीमठ में पारंपरिक मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में मदमहेश्वर घाटी सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।
मदमहेश्वर धाम के कपाट बंद होने के बाद अब आगामी छह माह तक भगवान मदमहेश्वर की शीतकालीन पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विधि-विधान के साथ संपन्न होगी। धार्मिक परंपरा के अनुसार शीतकाल में भगवान की उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल पर विराजमान रहती है। इस अवधि में श्रद्धालु ऊखीमठ पहुंचकर भगवान मदमहेश्वर के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
मदमहेश्वर धाम की यात्रा के समापन के साथ ही घाटी के ग्रामीणों, तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों और यात्रा से जुड़े लोगों की गतिविधियां अब शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ की ओर केंद्रित होने लगी हैं। भगवान की उत्सव डोली के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्सव का माहौल बना हुआ है।
इस अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती, राकेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष मदन भट्ट, डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी, शिवानंद पंवार, वीरेंद्र पंवार सहित गौण्डार, रांसी और उनियाणा गांवों के हक-हकूकधारी तथा हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

शीतकाल में भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे
शीतकाल के दौरान श्रद्धालु ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इससे भक्तों को कठिन हिमालयी क्षेत्र में स्थित धाम तक पहुंचने के बजाय शीतकालीन गद्दीस्थल पर ही आराध्य के दर्शन का अवसर मिलेगा। हिमालय की सुरम्य पर्वत शृंखलाओं के बीच स्थित मध्यमहेश्वर धाम धार्मिक आस्था, पौराणिक मान्यताओं और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रमुख केंद्र है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा कर यहां भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

भगवान केदारनाथ का शीतकालीन गद्दीस्थल भी है ओंकारेश्वर मंदिर
इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऊखीमठ मनोज नेगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ओंकारेश्वर मंदिर में ही भगवान केदारनाथ भी शीतकालीन अवकाश के दौरान 6 महीने के लिए विराजते हैं।

You Might Also Like

भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद

दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी

देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत छह की हालत गंभीर

भीषण हादसाः पुल से अनियंत्रित होकर गधेरे में गिरी बस, 9 की मौत,26 घायल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 16, 2026 November 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article छठ महापर्व पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न छठ महापर्व पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न
Next Article बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
crime उत्तराखंड November 17, 2026
अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद
अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद
उत्तराखंड देश-विदेश November 17, 2026
दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
उत्तराखंड स्वास्थ्य November 17, 2026
देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत छह की हालत गंभीर
देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत छह की हालत गंभीर
उत्तराखंड November 17, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद
  • दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?