By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत छह की हालत गंभीर
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत छह की हालत गंभीर
उत्तराखंड

देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत छह की हालत गंभीर

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/17 at 7:22 PM
Janhitexpress
Share
7 Min Read
देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत छह की हालत गंभीर
SHARE

कंडारा के पास बारात से लौट रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत कंडारा के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो वाहन सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। वाहन संख्या यूके 13 टीए 0706 बारात में शामिल होकर वापस अपने गांव रांसी लौट रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम को वाहन में सवार छह लोग घायल अवस्था में मिले, जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
घटनास्थल तक सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं होने और अत्यंत दुर्गम पहाड़ी भूभाग के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी समन्वय से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। बचाव दलों ने करीब चार किलोमीटर का दुर्गम पैदल रास्ता तय कर घायलों और मृतकों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
लगभग पांच से छह घंटे तक चले अभियान में सभी छह घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले चारों व्यक्तियों के शव खाई से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किए गए।
हादसे में घायलों में उमेद सिंह राणा (52) पुत्र चंद्र सिंह राणा, राजेंद्र सिंह (56) पुत्र चंद्र सिंह, लविश राणा (25) पुत्र दिलीप सिंह राणा निवासी रांसी, वंशिका (8) पुत्री आशीष रावत निवासी कांथा, उर्मिला देवी (33) पत्नी भरत सिंह राणा निवासी चिलोंड तथा पूजा (34) पत्नी आशीष रावत निवासी कांथा शामिल हैं। हादसे में कुंवर सिंह (60) पुत्र बचन सिंह निवासी रांसी, मदन सिंह (40) पुत्र मोहन सिंह, सूरत सिंह (42) पुत्र भीम सिंह निवासी देड़ा तथा बलवीर सिंह (70) पुत्र बिहारी सिंह निवासी दादा गीड बस्ती, रांसी की मृत्यु हो गई।

विधायक आशा नौटियाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर लिया जायजा

रूद्रप्रयाग। हृदयविदारक दुर्घटना की सूचना मिलते ही केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की।
विधायक आशा नौटियाल ने हादसे में चार लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चलाया गया संयुक्त रेस्क्यू अभियान सराहनीय रहा।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की दोगी पटृी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना प्रभावितों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड बस पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने भी जताया दुख

देहरादून। उत्तराखंड में हुए सड़क हादसों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। तीनों नेताओं ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर घाटी, रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुए सड़क हादसों पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पीड़ितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
गूलर घाटी में हुए बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल लोगों को तत्काल ऋषिकेश एम्स सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टिहरी गढ़वाल और बांसवाड़ा-मोहनखाल मार्ग पर हुए सड़क हादसों में लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। राहुल गांधी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

You Might Also Like

भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद

दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी

भीषण हादसाः पुल से अनियंत्रित होकर गधेरे में गिरी बस, 9 की मौत,26 घायल

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना के पुराने वीडियो को गलत कैप्शन के साथ वायरल करने पर मामला दर्ज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 17, 2026 November 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भीषण हादसाः पुल से अनियंत्रित होकर गधेरे में गिरी बस, 9 की मौत,26 घायल भीषण हादसाः पुल से अनियंत्रित होकर गधेरे में गिरी बस, 9 की मौत,26 घायल
Next Article दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
crime उत्तराखंड November 17, 2026
अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद
अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद
उत्तराखंड देश-विदेश November 17, 2026
दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
उत्तराखंड स्वास्थ्य November 17, 2026
भीषण हादसाः पुल से अनियंत्रित होकर गधेरे में गिरी बस, 9 की मौत,26 घायल
भीषण हादसाः पुल से अनियंत्रित होकर गधेरे में गिरी बस, 9 की मौत,26 घायल
उत्तराखंड देश-विदेश November 17, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद
  • दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?