By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखंड

जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज

Janhitexpress
Last updated: 2026/05/14 at 11:06 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
SHARE

कैबिनेट मंत्री महाराज और धन सिंह ने संयुक्त रूप से किया भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन

पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संयुक्त रुप से भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

भाजपा नेता और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के नव निर्मित जनपद स्तरीय कार्यालय का रिबन काटकर और पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को नव निर्मित भवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है कि भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया है। यह मात्र कार्यालय उद्घाटन ही नहीं बल्कि भाजपा संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनसेवा के नए संकल्प केन्द्र का भी शुभारंभ हैं।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आज लगातार भारतीय जनता पार्टी का विस्तार हो रहा है। 2014 के बाद भाजपा का विस्तार सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि विचारधारा, संगठन और जनविश्वास की जीत है। असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा ही भगवा लहरा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसके 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं और देश के 22 राज्यों में उसकी सरकार है। “पन्ना प्रमुख”, “शक्ति केंद्र” मॉडल के अलावा हर बूथ पर भाजपा के कम से कम 10 कार्यकर्ता मौजूद हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी रही है। जनपद का जिला कार्यालय हमारे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, संवाद और सेवा का केंद्र बनेगा। यहां से समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

महाराज ने भाजपा के नव निर्मित भवन के निर्माण में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उन पार्टी कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया।

भाजपा जिला कार्यालय के नव निर्मित भवन के उद्‌घाटन के अवसर भाजपा पर जिलाध्यक्ष कमल किशोर, पौड़ी विधायक राजकुमार फौरी, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महिपालसिंह नेगी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमिला भन्डारी, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष नरेंद्र टम्टा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश राठी, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम, मुकेश कोहली विश्व हिन्दू परिषद के जिला राकेश गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना बुटोला, नगरपालिका अध्यक्ष हिमानी ने

You Might Also Like

जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां

मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील

मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई

बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 14, 2026 May 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
Next Article मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां
जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां
उत्तराखंड May 14, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
उत्तराखंड May 14, 2026
ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
उत्तराखंड May 14, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई
उत्तराखंड May 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां
  • मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
  • जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?