By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार
crimeउत्तराखंडदेश-विदेश

गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/09 at 6:49 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार
SHARE

दो वर्ष पहले हुई थी मृतका की शादी

देहरादून। गृह क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पाठल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयोग किया गया पाठल बरामद कर ली है। फरार आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल के अनुसार, मनोज मजदूरी का काम करता है। वह भोजन करने घर आया था। वह दो मंजिले मकान की निचली मंजिल के कमरे में पत्नी नीलम के साथ था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। झगड़े के बाद नीलम चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकली।
उसकी आवाज सुनकर आरोपी की बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। इसी दौरान मनोज भी उसके पीछे बाहर आया और बरामदे में नीलम को पकड़कर वहां रखे तेजधार पाठल से उस पर हमला कर दिया। उसने नीलम की गर्दन, पीठ, बगल पर पाठल से कई वार किए। गंभीर चोट लगने से नीलम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान आरोपी की मां घर के पास खेत में काम कर रही थी। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी अपने छोटे बेटे संजय को दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मृतका नीलम लखवाड़ निवासी धींगा की पुत्री थीं। उनका विवाह करीब दो वर्ष पहले मनोज से हुआ था। दंपती की कोई संतान नहीं थी। नायब तहसीलदार के अनुसार, आरोपी के भाई संजय की शिकायत पर हत्या और अन्य संबधी धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

You Might Also Like

कैंसर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

तंमचा लेकर पत्नी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार

धर्मनगरी हरिद्वार में आसमान ने कहर बनकर गिरे मोटे-मोटे ओले

शीतकाल के लिए कपाट बंद होने से पहले हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

नंदा देवी नेशनल पार्क में प्राकृतिक बदलावों को लेकर बढ़ रही चिंता

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 9, 2026 October 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धर्मनगरी हरिद्वार में आसमान ने कहर बनकर गिरे मोटे-मोटे ओले धर्मनगरी हरिद्वार में आसमान ने कहर बनकर गिरे मोटे-मोटे ओले
Next Article तंमचा लेकर पत्नी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार तंमचा लेकर पत्नी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कैंसर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
कैंसर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
तंमचा लेकर पत्नी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार
तंमचा लेकर पत्नी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार
crime उत्तराखंड October 9, 2026
धर्मनगरी हरिद्वार में आसमान ने कहर बनकर गिरे मोटे-मोटे ओले
धर्मनगरी हरिद्वार में आसमान ने कहर बनकर गिरे मोटे-मोटे ओले
उत्तराखंड October 9, 2026
शीतकाल के लिए कपाट बंद होने से पहले हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
शीतकाल के लिए कपाट बंद होने से पहले हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
उत्तराखंड October 9, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • कैंसर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
  • तंमचा लेकर पत्नी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार
  • गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?