By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने ली डेंगू रोकथाम की समीक्षा बैठक, जनपदों से लिया फीडबैक
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य मंत्री ने ली डेंगू रोकथाम की समीक्षा बैठक, जनपदों से लिया फीडबैक
उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री ने ली डेंगू रोकथाम की समीक्षा बैठक, जनपदों से लिया फीडबैक

Janhitexpress
Last updated: 2024/06/12 at 7:07 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
स्वास्थ्य मंत्री ने ली डेंगू रोकथाम की समीक्षा बैठक, जनपदों से लिया फीडबैक
SHARE

पुख्ता तैयारियों के दिये निर्देश

कहा, वेक्टर जनित रोगों के प्रति लोगों को करें जागरूक

देहरादून। प्रदेश में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिये सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिये गये हैं। विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, नैनीताल, पौड़ी व टिहरी जनपदों के विभागीय अधिकारियों को डेंगू व अन्य वेक्टर जनित रोगों से निपटने के लिये जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही माइक्रो प्लान तैयार कार्य करने को कहा गया है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशायल में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि आने वाले चार माह डेंगू व चिकनगुनिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की दृष्टि से काफी संवदेनशील हैं। जिनसे निपटने के लिये आम लोगों में जनजागरूकता फैलाने के साथ ही विभागीय तैयारियों को पुख्ता किया जाना जरूरी है। उन्होंने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने जनपदों का माइक्रो प्लान तैयार कर अन्य रेखीय विभागों के साथ बैठक करने व कार्ययोजना को धरातल पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। डा. रावत ने कहा कि पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखते हुये विशेषकर मैदानी जनपदों के विभागीय अधिकारी अपनी टीम को अलर्ट मोड़ पर रखें, ताकि किसी भी स्थिति से आसानी से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि जनपदों में संभावित डेंगू मरीजों को बेहतर चिकित्सा दिये जाने के मध्यनज़र आइसोलेटेड बेड आरक्षित रखने, पर्याप्त मात्रा में दवाईयां की उपलब्धता के साथ ही ब्ल्ड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में ब्ल्ड की व्यवस्था भी बनाई जाय। विभागीय मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू की रोकथाम में आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से संभावित क्षेत्रों का सर्वे कराने के साथ ही जोरों पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाय। उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देश दिये कि संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अपने जनपदों में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये प्रभावी कदम उठायें।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव अमनदीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य डा. तारा आर्य, डा. सुनीता टम्टा, डा. भागीरथी जंगपांगी, डा. मीतू शाह, डा. जौहरी, डा. चुफाल, डा. कुलदीप मार्तोलिया सहित तमाम विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

जनपदों में होगी स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
बैठक में विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि आगामी 17 जून के बाद वह प्रत्येक जनपद में जाकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। जिसमें संबंधित सांसद, क्षेत्रीय विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्वास्थ्य सचिव, महानिदेशक स्वास्थ्य, जिलाधिकारी व विभागीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों की सभी जानकारियां उपलब्ध रखने के निर्देश दिये।

चारधाम यात्रा में बनाये रखें मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक में चार धाम सहित यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने एम्बुलेंस के रिस्पॉस टाइम को भी कम करने, दवाईयों एवं जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा। डा. रावत ने उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रूद्रप्रयाग और चमोली जनपद के सीएमओ को अलर्ट मोड़ पर रहने के भी निर्देश दिये।

विभाग में भरे जायेंगे सभी संवर्गों के रिक्त पद
बैठक में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को विभाग के अंतर्गत सभी संवर्गों के रिक्त पदों का विवरण तैयार कर उनको भरने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सबसे निचली इकाई आशा कार्यकत्री, एएनएम, वार्ड ब्वाय, सीएचओ, टेक्नीशियन, नर्सिंग अधिकारी, एमओआईसी सहित चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा जाना अति आवश्यक है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को संवर्गवार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।

You Might Also Like

गुप्तकाशी में बच्चों का पार्क ध्वस्त किए जाने पर विवाद

ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हो रही पहाड़ की लोक संस्कृति

नारी को लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनाना असल महिला सशक्तिकरणः रुचि भट्ट

मन की बात’ के 140वें संस्करण में सीएम धामी ने लिया हिस्सा

पौड़ी ईको वैन हादसा, हरिद्वार में एक साथ जलीं 7 चिताएं

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अल्कोहल-बेस्ड से माउथवॉश करते हैं तो अलर्ट हो जाइए, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा अल्कोहल-बेस्ड से माउथवॉश करते हैं तो अलर्ट हो जाइए, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा
Next Article लोकसभा चुनाव के बाद 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा पहला संसद सत्र लोकसभा चुनाव के बाद 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा पहला संसद सत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गुप्तकाशी में बच्चों का पार्क ध्वस्त किए जाने पर विवाद
गुप्तकाशी में बच्चों का पार्क ध्वस्त किए जाने पर विवाद
उत्तराखंड November 29, 2026
ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हो रही पहाड़ की लोक संस्कृति
ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हो रही पहाड़ की लोक संस्कृति
उत्तराखंड November 29, 2026
नारी को लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनाना असल महिला सशक्तिकरणः रुचि भट्ट
नारी को लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनाना असल महिला सशक्तिकरणः रुचि भट्ट
उत्तराखंड November 29, 2026
मन की बात’ के 140वें संस्करण में सीएम धामी ने लिया हिस्सा
मन की बात’ के 140वें संस्करण में सीएम धामी ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड November 29, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • गुप्तकाशी में बच्चों का पार्क ध्वस्त किए जाने पर विवाद
  • ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हो रही पहाड़ की लोक संस्कृति
  • नारी को लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनाना असल महिला सशक्तिकरणः रुचि भट्ट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?