By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: नारी को लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनाना असल महिला सशक्तिकरणः रुचि भट्ट
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > नारी को लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनाना असल महिला सशक्तिकरणः रुचि भट्ट
उत्तराखंड

नारी को लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनाना असल महिला सशक्तिकरणः रुचि भट्ट

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/29 at 6:12 PM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
नारी को लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनाना असल महिला सशक्तिकरणः रुचि भट्ट
SHARE

महिला आरक्षण, लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी और निर्णय क्षमता को संस्थागत स्वरूप देगा
नारी का सम्मान भारतीय संस्कृति का संस्कार है और नारी का नेतृत्व विकसित भारत का आधार
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में महिला सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सदैव शक्ति, सृजन, सामर्थ्य और नेतृत्व का प्रतीक रही है। वैदिक काल की विदुषी गार्गी और मैत्रेयी से लेकर रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई और अहिल्याबाई होल्कर तक भारतीय इतिहास महिलाओं के अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता का साक्षी रहा है।
रुची भट्ट ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल महिलाओं को सुविधाएं और योजनाओं का लाभ देना नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय लेने का अधिकार और नेतृत्व के समान अवसर उपलब्ध कराना है। महिलाओं को विकास का लाभार्थी भर नहीं, बल्कि विकास का भागीदार और नेतृत्वकर्ता बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब महिलाएं परिवार, समाज, अर्थव्यवस्था और राजनीति के प्रत्येक स्तर पर निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगी, तभी महिला सशक्तिकरण का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक संवैधानिक पहल है। यह केवल राजनीतिक आरक्षण का विषय नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को नीति निर्माण और राष्ट्र के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में उचित स्थान देने का प्रयास है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रतिनिधिक बनाएगी।
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की अवधारणा को महिला नेतृत्व और महिला आधारित विकास के व्यापक दृष्टिकोण में परिवर्तित किया है। आज महिलाएं स्वयं सहायता समूहों, उद्यमिता, कृषि, विज्ञान, तकनीक, प्रशासन, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। महिला आरक्षण इसी परिवर्तन को राजनीतिक और संवैधानिक स्तर पर आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
रुची भट्ट ने कहा कि महिला आरक्षण सामाजिक न्याय और समावेशी लोकतंत्र को भी मजबूती प्रदान करेगा। अनुसूचित जाति, जनजाति, ग्रामीण एवं वंचित वर्गों की महिलाओं को भी नेतृत्व के अवसर मिलना आवश्यक है। महिला नेतृत्व का अर्थ केवल संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। बेटियों को अवसर, महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व के लिए समान मंच उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण किसी एक राजनीतिक दल का एजेंडा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आवश्यकता है। महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सहमति बननी चाहिए। देश की करोड़ों महिलाओं को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि नेतृत्व के वास्तविक अवसर मिलने चाहिए।
रुची भट्ट ने कहा कि नारी का सम्मान भारतीय संस्कृति का संस्कार है और नारी का नेतृत्व विकसित भारत का आधार है। जब आधी आबादी निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनेगी, तभी भारतीय लोकतंत्र अपनी वास्तविक शक्ति प्राप्त करेगा। आज आवश्यकता है कि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता पर संदेह करने वाली मानसिकता को समाप्त कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में समान अवसर और सम्मानजनक स्थान दिया जाए।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिलाओं की सक्रिय राजनीतिक भागीदारी विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगी और आने वाली पीढ़ियों की बेटियों के लिए नेतृत्व एवं आत्मविश्वास के नए द्वार खोलेगी।
प्रेस वार्ता में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. दिव्या नेगी, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल एवं सह कार्यालय प्रभारी बबली चौहान उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

गुप्तकाशी में बच्चों का पार्क ध्वस्त किए जाने पर विवाद

ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हो रही पहाड़ की लोक संस्कृति

मन की बात’ के 140वें संस्करण में सीएम धामी ने लिया हिस्सा

पौड़ी ईको वैन हादसा, हरिद्वार में एक साथ जलीं 7 चिताएं

गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित कराने के लिए उत्तराखंड में चल रहा 50 लाख हस्ताक्षर अभियान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 29, 2026 November 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मन की बात’ के 140वें संस्करण में सीएम धामी ने लिया हिस्सा मन की बात’ के 140वें संस्करण में सीएम धामी ने लिया हिस्सा
Next Article ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हो रही पहाड़ की लोक संस्कृति ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हो रही पहाड़ की लोक संस्कृति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गुप्तकाशी में बच्चों का पार्क ध्वस्त किए जाने पर विवाद
गुप्तकाशी में बच्चों का पार्क ध्वस्त किए जाने पर विवाद
उत्तराखंड November 29, 2026
ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हो रही पहाड़ की लोक संस्कृति
ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हो रही पहाड़ की लोक संस्कृति
उत्तराखंड November 29, 2026
मन की बात’ के 140वें संस्करण में सीएम धामी ने लिया हिस्सा
मन की बात’ के 140वें संस्करण में सीएम धामी ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड November 29, 2026
पौड़ी ईको वैन हादसा, हरिद्वार में एक साथ जलीं 7 चिताएं
पौड़ी ईको वैन हादसा, हरिद्वार में एक साथ जलीं 7 चिताएं
उत्तराखंड November 29, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • गुप्तकाशी में बच्चों का पार्क ध्वस्त किए जाने पर विवाद
  • ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हो रही पहाड़ की लोक संस्कृति
  • नारी को लाभार्थी नहीं, नेतृत्वकर्ता बनाना असल महिला सशक्तिकरणः रुचि भट्ट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?