By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: विज्ञान एवं तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरतः धामी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > विज्ञान एवं तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरतः धामी
उत्तराखंड

विज्ञान एवं तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरतः धामी

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/09 at 6:36 PM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
विज्ञान एवं तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरतः धामी
SHARE

मुख्यमंत्री ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ
विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा
240 बाल वैज्ञानिक ले रहे हिस्सा, प्रदेश के सभी जनपदों में स्थापित होंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र
स्टैम लैब्स को एआई से जोड़ने और सभी विकासखंडों में लैब ऑन व्हील्स शुरू करने की दिशा में होगा कार्य
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में प्रदेश के छह सीमांत पर्वतीय जनपदों चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 240 चयनित बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीमांत जनपद विज्ञान महोत्सव एवं संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश में विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की स्टमै लैब्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने तथा सभी विकासखंडों में एक-एक लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। साथ ही, प्रदेश के सभी जनपदों में विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यालयों में विज्ञान एवं तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। एआई रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक को शिक्षा से जोड़कर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं के लिए तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के ज्ञान से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता विकसित होगी।
महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को खूब पढ़ने, नए विचारों पर काम करने और सवाल पूछने की प्रवृत्ति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक ही भविष्य में देश के प्रमुख वैज्ञानिक, इंजीनियर और शोधकर्ता बनेंगे। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका रहेगी।
महोत्सव के दौरान विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों कविता हरकोटिया, दीप चंद जोशी, हरिमोहन ऐठाणी और ख्याली दत्त को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बाल वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आयोजित विज्ञान महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध के प्रति रुचि और समस्याओं के समाधान के लिए नए विचार विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा में आधुनिक तकनीक के समावेश पर जोर देते हुए रोबोटिक्स एवं ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने और महिला विकास एवं विज्ञान विषय पर सम्मेलन आयोजित करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता, नवाचार और स्मार्ट कृषि को प्रोत्साहित किया जा रहा है। देहरादून में साइंस सिटी और चंपावत में साइंस सेंटर विकसित किए जा रहे हैं।

स्थानीय उत्पादों और स्वरोजगार को प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके साथ ही कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन, मौन पालन और होमस्टे जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित हो सकें।

You Might Also Like

कैंसर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

तंमचा लेकर पत्नी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार

गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार

धर्मनगरी हरिद्वार में आसमान ने कहर बनकर गिरे मोटे-मोटे ओले

शीतकाल के लिए कपाट बंद होने से पहले हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 9, 2026 October 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
Next Article नंदा देवी नेशनल पार्क में प्राकृतिक बदलावों को लेकर बढ़ रही चिंता नंदा देवी नेशनल पार्क में प्राकृतिक बदलावों को लेकर बढ़ रही चिंता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कैंसर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
कैंसर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
तंमचा लेकर पत्नी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार
तंमचा लेकर पत्नी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार
crime उत्तराखंड October 9, 2026
गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार
गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार
crime उत्तराखंड देश-विदेश October 9, 2026
धर्मनगरी हरिद्वार में आसमान ने कहर बनकर गिरे मोटे-मोटे ओले
धर्मनगरी हरिद्वार में आसमान ने कहर बनकर गिरे मोटे-मोटे ओले
उत्तराखंड October 9, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • कैंसर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
  • तंमचा लेकर पत्नी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार
  • गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?