By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता
उत्तराखंड

कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/19 at 7:02 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता
SHARE

उत्तराखंड पुलिस के सिविल उपनिरीक्षकों का इंतजार हुआ लम्बा
कैडर रिव्यू और वार्षिक पदोन्नति कैलेंडर लागू करने की मांग
वरिष्ठता विसंगतियों और प्रमोशन में देरी से अधिकारी परेशान

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के सिविल पुलिस उपनिरीक्षक और एलआईयू संवर्ग में पदोन्नति में हो रही देरी तथा वरिष्ठता संबंधी विसंगतियों को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। 17-18 वर्ष से अधिक की सेवा पूरी कर चुके कई उपनिरीक्षक अब भी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि लंबी और निष्कलंक सेवा के बावजूद पदोन्नति के अवसर नहीं मिलने से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।
इन अधिकारियों का कहना है कि पुलिस विभाग में सिविल पुलिस उपनिरीक्षक थानों और कोतवालियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, गंभीर अपराधों की विवेचना, साइबर अपराध, वीवीआईपी ड्यूटी, न्यायालय संबंधी कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। चौबीसों घंटे की ड्यूटी और मैदानी चुनौतियों के बीच उन्हें शारीरिक एवं मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद पदोन्नति के मामले में यह संवर्ग अपेक्षित अवसरों से वंचित है।
पदोन्नति में विसंगति का उदाहरण देते हुए अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों में वर्ष 2013-14 बैच के उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस की एपी और पीएसी शाखाओं के वर्ष 2015 बैच के उपनिरीक्षक भी निरीक्षक स्तर तक पहुंच चुके हैं। इसके विपरीत सिविल पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लंबे समय से उसी पद पर कार्यरत हैं। इससे भविष्य में कनिष्ठ अधिकारियों के वरिष्ठ पदों पर पहुंचने और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के उनके अधीन कार्य करने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
उनका कहना है कि उत्तराखंड के गठन के बाद से सिविल पुलिस और एलआईयू उपनिरीक्षकों की समयबद्ध पदोन्नति के लिए स्पष्ट एवं प्रभावी व्यवस्था की आवश्यकता बनी हुई है। इस संबंध में निश्चित नियमावली और नियमित पदोन्नति बोर्ड की व्यवस्था भी अपेक्षित है।
वर्ष 2025 में 58 थानों को कोतवाली के रूप में उच्चीकृत किए जाने के बाद राज्य में कुल 112 कोतवालियां हो गई हैं। इससे निरीक्षक स्तर के अधिकारियों और पर्यवेक्षणीय पदों की आवश्यकता बढ़ी है। इसके बावजूद अनुभवी उपनिरीक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी नहीं आने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस संबंध में शासन और पुलिस मुख्यालय से तीन प्रमुख मांगें की गई हैं। इनमें बढ़ते कार्यभार और 58 नई कोतवालियों की जरूरतों के अनुरूप निरीक्षक संवर्ग का समग्र कैडर रिव्यू, निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर चुके उपनिरीक्षकों की अद्यतन वरिष्ठता एवं पात्रता सूची तैयार कर समयबद्ध विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) आयोजित करना तथा पुलिस विभाग में वार्षिक पदोन्नति कैलेंडर लागू करना शामिल है।
अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर चुके पात्र उपनिरीक्षकों को पदोन्नति का अवसर मिलना चाहिए। शासन और पुलिस मुख्यालय को इस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर वरिष्ठता संबंधी विसंगतियों का समाधान करना चाहिए, ताकि पुलिस बल में कार्यरत अधिकारियों का मनोबल और संवर्गीय संतुलन बना रहे।

You Might Also Like

युवती पेट्रोल लेकर पहुंची थाने, खुद को आग लगाने का किया प्रयास

जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त

सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षणः धामी

धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की सदस्यता के बाद टिहरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 19, 2026 November 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षणः धामी सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षणः धामी
Next Article जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

युवती पेट्रोल लेकर पहुंची थाने, खुद को आग लगाने का किया प्रयास
युवती पेट्रोल लेकर पहुंची थाने, खुद को आग लगाने का किया प्रयास
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 19, 2026
जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त
जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त
उत्तराखंड देश-विदेश November 19, 2026
सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षणः धामी
सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षणः धामी
उत्तराखंड November 19, 2026
धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
उत्तराखंड November 19, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • युवती पेट्रोल लेकर पहुंची थाने, खुद को आग लगाने का किया प्रयास
  • जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त
  • कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?