By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षणः धामी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षणः धामी
उत्तराखंड

सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षणः धामी

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/19 at 7:00 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षणः धामी
SHARE

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण
चिड़ियाघर में कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के अवलोकनार्थ समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफेद बाघ ‘तेजस’ के आगमन से देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण और बढ़ेगा तथा यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों के अवलोकन का नया अनुभव प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 8.50 लाख पर्यटक आते हैं तथा सात करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त होती है। सफेद बाघ के आने से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में इस प्रकार का सफेद बाघ पहली बार लाया गया है। इससे पूर्व भी चिड़ियाघर में अन्य प्रजाति के दो बाघ लाए गए थे, जिनके कारण पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर केवल पर्यटन का केंद्र ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। यहां आने वाले बच्चों और युवाओं को वन्यजीवों, वनों की जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र को समझने का अवसर मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में बच्चों के लिए चिड़ियाघर में निःशुल्क भ्रमण की व्यवस्था की गई थी, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इस पहल से बच्चों को वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करने तथा प्रकृति एवं पर्यावरण के साथ उनके संबंध को समझने का अवसर मिला है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि देहरादून चिड़ियाघर में कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा। इससे युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे भविष्य में राज्य एवं देश के विकास के साथ ही प्रकृति संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भौगोलिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। प्रदेश को प्रतिवर्ष विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विकास कार्यों के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित करते हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश के सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले प्रमुख राज्यों में शामिल है। राज्य की समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता हमारी महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के साथ ही नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी आवश्यक है। देहरादून चिड़ियाघर जैसे केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

युवती पेट्रोल लेकर पहुंची थाने, खुद को आग लगाने का किया प्रयास

जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त

कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता

धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की सदस्यता के बाद टिहरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 19, 2026 November 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
Next Article कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

युवती पेट्रोल लेकर पहुंची थाने, खुद को आग लगाने का किया प्रयास
युवती पेट्रोल लेकर पहुंची थाने, खुद को आग लगाने का किया प्रयास
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 19, 2026
जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त
जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त
उत्तराखंड देश-विदेश November 19, 2026
कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता
कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता
उत्तराखंड November 19, 2026
धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
उत्तराखंड November 19, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • युवती पेट्रोल लेकर पहुंची थाने, खुद को आग लगाने का किया प्रयास
  • जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त
  • कई साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का नहीं खुला रास्ता
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?