By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: दिल्ली में मेट्रो, रेल और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रखने के निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी अनुपालन रिपोर्ट
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > दिल्ली में मेट्रो, रेल और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रखने के निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी अनुपालन रिपोर्ट
देश-विदेश

दिल्ली में मेट्रो, रेल और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रखने के निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी अनुपालन रिपोर्ट

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/11 at 6:30 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
दिल्ली में मेट्रो, रेल और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रखने के निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी अनुपालन रिपोर्ट
SHARE

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन और अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे पूरी दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, कानून-व्यवस्था तथा यातायात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बैरिकेड्स की समीक्षा करें और इंटरनेट सेवाओं को बहाल करें। इसके साथ ही न्यायालय ने आदेश दिया कि मेट्रो और रेल सेवाएं सार्वजनिक व्यवस्था के तहत जरूरी प्रतिबंधों के अधीन सामान्य रूप से चालू रखी जाएं। उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के बिना हिरासत में न लिया जाए। न्यायालय ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों के बाहर शांतिपूर्ण और निहत्थे एकत्र होने वाले लोगों के संदर्भ में यह आदेश दिया जहां निषेधाज्ञा लागू है।

न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उच्चतम न्यायालय के आसपास के क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू करने से संबंधित सूचना बोर्ड/नोटिस को, अगर पहले से न हटाया गया हो, तो तुरंत हटा दिया जाए। इस निर्देश का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि न्याय तक पहुंच को लेकर, जिसमें किसी भी अदालत में प्रवेश और निकास शामिल है, किसी भी प्रकार की कोई आशंका या बाधा न रहे। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि मेट्रो और रेलवे सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होनी चाहिए, जब तक कि सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान को दूर करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 19(2) के तहत प्रतिबंध लगाना आवश्यक न हो।

पीठ ने अवमानना याचिका पर कथित अवमाननाकर्ताओं को नोटिस जारी कर उनका जवाब और मंगलवार तक अनुपालन रिपोर्ट तलब की है। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी अधिवक्ता को उसके पेशेवर कर्तव्यों के निर्वहन से न रोका जाए और सुनवाई के दौरान उल्लेखित अन्य याचिकाओं को अवमानना कार्यवाही के साथ संबद्ध करने का आदेश दिया।

You Might Also Like

बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; महिला समेत 5 की मौत; 10 मकानों में लगाई आग

गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार

बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 11, 2026 October 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शारदीय  नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी मायादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ शारदीय  नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी मायादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
Next Article मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; महिला समेत 5 की मौत; 10 मकानों में लगाई आग मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; महिला समेत 5 की मौत; 10 मकानों में लगाई आग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
उत्तराखंड October 12, 2026
सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
उत्तराखंड October 12, 2026
बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
उत्तराखंड देश-विदेश October 12, 2026
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच
उत्तराखंड October 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
  • सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
  • बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?