By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: एसआईआर पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायकः धामी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > एसआईआर पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायकः धामी
उत्तराखंड

एसआईआर पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायकः धामी

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/10 at 6:20 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
एसआईआर पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायकः धामी
SHARE

कांग्रेस अपने शासनकाल का इतिहास देखे, तब भी होती थी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया
पारदर्शी चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसआईआर को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस विषय पर लगातार भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस को अपने शासनकाल का इतिहास भी देखना चाहिए। पूर्व में भी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया होती रही है, लेकिन उस समय कांग्रेस को इससे कोई आपत्ति नहीं थी। आज उसी प्रकार की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करना कांग्रेस के दोहरे मापदंड को उजागर करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके। भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन का यह रवैया उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब संवैधानिक प्रक्रियाओं पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस विकास की इस यात्रा में अपनी घटती राजनीतिक प्रासंगिकता से असहज है। यही कारण है कि वह जनहित और पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर भी भ्रम और विवाद पैदा करने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अपना स्थान है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जनता में अनावश्यक अविश्वास पैदा करना उचित नहीं है। कांग्रेस को भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए।

You Might Also Like

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला एएसआई गिरफ्तार

जनसमस्याओं के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ेंः धामी

देहरादून पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा

चुनाव हारकर फ्रस्ट्रेट विपक्ष कर रहा तमाशाः हिमंता बिस्वा सरमा

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीत काल के लिए हुए बंद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 10, 2026 October 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जनसमस्याओं के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ेंः धामी जनसमस्याओं के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ेंः धामी
Next Article दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला एएसआई गिरफ्तार दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला एएसआई गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला एएसआई गिरफ्तार
दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला एएसआई गिरफ्तार
crime उत्तराखंड October 10, 2026
जनसमस्याओं के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ेंः धामी
जनसमस्याओं के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ेंः धामी
उत्तराखंड October 10, 2026
देहरादून पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा
देहरादून पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा
उत्तराखंड October 10, 2026
चुनाव हारकर फ्रस्ट्रेट विपक्ष कर रहा तमाशाः हिमंता बिस्वा सरमा
चुनाव हारकर फ्रस्ट्रेट विपक्ष कर रहा तमाशाः हिमंता बिस्वा सरमा
उत्तराखंड October 10, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला एएसआई गिरफ्तार
  • एसआईआर पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायकः धामी
  • जनसमस्याओं के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ेंः धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?