By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना
उत्तराखंड

भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना

Janhitexpress
Last updated: 2026/05/01 at 5:11 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना
SHARE

भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी

कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश में किसी गरीब की झोपड़ी नहीं टूटने देंगे- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देहरादून के घंटाघर में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ द्वारा श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया, जहां उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला श्रमिकों को सूट भेंट किए, जबकि पुरुष श्रमिकों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों, श्रमिकों और वंचित वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी है और सत्ता में रहते हुए उनके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं।

उन्होंने वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां गरीब और मजदूर वर्ग के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, रोजगार की कमी और आवास से जुड़े मुद्दों ने श्रमिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

धस्माना ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग ही हुआ, जिन्हें हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर लौटना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों ने मजदूरों के लिए रोजमर्रा का जीवन और कठिन बना दिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि पार्टी प्रदेश के मेहनतकश लोगों को एकजुट कर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से मजदूर वर्ग आर्थिक दबाव में है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

इस मौके पर पूनम कंडारी, विनोद कुमार, राम गोपाल वर्मा, फरजान अंसारी समेत कई कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

You Might Also Like

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजे गंगा घाट

भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, अहिंसा, सत्य, शांति और मानवता का प्रतीक- मुख्यमंत्री धामी

बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 1, 2026 May 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय
Next Article सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर
उत्तराखंड May 1, 2026
गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय
गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय
स्वास्थ्य May 1, 2026
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
उत्तराखंड May 1, 2026
आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
खेल May 1, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर
  • भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना
  • गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?