By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
उत्तराखंडदेश-विदेश

उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/05 at 7:47 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
SHARE

1500 करोड़ की योजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। जहां वे देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल पदयात्रा एवं जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में होने वाले राजकीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही अमित शाह उत्तराखंड के करीब 1500 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर मंच, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही अहम दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि यह कार्यक्रम बीजेपी की श्लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओश् अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि देहरादून, ऋषिकेश, देहरादून ग्रामीण और हरिद्वार से 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह करीब 12 बजे परेड ग्राउंड की पदयात्रा एवं जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद वे पुलिस लाइन में आयोजित राजकीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जहां उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाएगा। गृह मंत्री की जनसभा, पुलिस लाइन के परेड और धनतेरस की खरीदारी के चलते देहरादून में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। पुलिस ने परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन घोषित किया है और कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है।
अमित शाह की जनसभा के दौरान रोजगार तिराहे से सीजेएम तिराहे और लैंसडाउन चौक तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप बाहर निकल रहे हैं, तो रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले पहुंचने, पहचान पत्र रखने और ड्यूटी के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, वीवीआईपी क्षेत्र और आसपास ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।
सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि अमित शाह का यह दौरा उत्तराखंड में बीजेपी की संगठनात्मक तैयारियों और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अमित शाह का उत्तराखंड आना हमेशा से ही राज्य के लिए बहुत अच्छा होता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। जिसके तहत अनेको निर्णय उत्तराखंड में हुए है। ऐसे में अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत परेड ग्राउंड में गृह मंत्री अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद पुलिस लाइन में राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने के राजकीय समारोह में शामिल होंगे। इतना ही नहीं गृह मंत्री अमित शाह 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

You Might Also Like

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूटा जनाक्रोश, हरक का फूंका पुतला

भीषण सड़क हादसे में चार की मौत मामले में दो विभागों के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज

 नशे की लत ने बना दिया वाहन चोर,दो गिरफ्तार

गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल,दो लापता

कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 5, 2026 November 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल,दो लापता गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल,दो लापता
Next Article  नशे की लत ने बना दिया वाहन चोर,दो गिरफ्तार  नशे की लत ने बना दिया वाहन चोर,दो गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूटा जनाक्रोश, हरक का फूंका पुतला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूटा जनाक्रोश, हरक का फूंका पुतला
उत्तराखंड देश-विदेश November 5, 2026
भीषण सड़क हादसे में चार की मौत मामले में दो विभागों के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज
भीषण सड़क हादसे में चार की मौत मामले में दो विभागों के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज
उत्तराखंड देश-विदेश November 5, 2026
 नशे की लत ने बना दिया वाहन चोर,दो गिरफ्तार
 नशे की लत ने बना दिया वाहन चोर,दो गिरफ्तार
crime उत्तराखंड November 5, 2026
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल,दो लापता
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल,दो लापता
उत्तराखंड देश-विदेश November 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूटा जनाक्रोश, हरक का फूंका पुतला
  • भीषण सड़क हादसे में चार की मौत मामले में दो विभागों के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज
  •  नशे की लत ने बना दिया वाहन चोर,दो गिरफ्तार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?