By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का जवाब भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटायो यात्रा’ से देगीः धामी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का जवाब भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटायो यात्रा’ से देगीः धामी
उत्तराखंड

कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का जवाब भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटायो यात्रा’ से देगीः धामी

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/22 at 5:24 PM
Janhitexpress
Share
6 Min Read
कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का जवाब भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटायो यात्रा’ से देगीः धामी
SHARE

पत्रकार वार्ता में न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम बोले- केवल यात्राएं निकालने और राजनीतिक नारे देने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता
दोनों दलों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में करीब 60 साल तक शासन किया है, लेकिन आज वही पार्टी जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है, उसी चुनाव आयोग के तहत हुए चुनावों में कांग्रेस को जीत भी मिली है। धामी ने कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव में जीत मिलने पर एक तरह का नजरिया और हार मिलने पर दूसरा नजरिया अपनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले अपने रवैये पर भी विचार करना चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी न्याय यात्रा निकाल चुकी है और जनता इस बात को जानती है कि उस यात्रा के दौरान किस तरह की परिस्थितियां बनी थीं।
सीएम धामी के मुताबिक जब कांग्रेस को जनता का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला तो पार्टी के नेताओं ने अपनी राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करने के बजाय जनता को ही कटघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस की यात्रा को लेकर कहा कि केवल यात्राएं निकालने और राजनीतिक नारे देने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके हितों के लिए काम करना जरूरी है।
कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर उठाए सवालरू सीएम धामी ने कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष को जनता के सामने अपनी नीतियों और कार्यों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की न्याय यात्रा के जरिए बनाए जा रहे राजनीतिक माहौल का जवाब देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
कांग्रेस की न्याय यात्रा के बीच भाजपा ने भी अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि कांग्रेस की यात्रा के जवाब में भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ शुरू करेगी। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा जनता के बीच जाकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देगी और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर अपना पक्ष रखेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। भाजपा की इस घोषणा को प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल को अपने पक्ष में करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस जहां न्याय यात्रा के जरिए अपने मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रही है, वहीं भाजपा ने भी इसके जवाब में अपनी यात्रा का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है।

31 अक्टूबर को श्रीनगर और 2 नवंबर को देहरादून में पदयात्रा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्लोकतंत्र बचाओ यात्राश् के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 31 अक्टूबर को श्रीनगर में पदयात्रा निकाली जाएगी, जबकि 2 नवंबर को देहरादून में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर में भी यात्रा आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोगों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। पद यात्राओं के माध्यम से पार्टी कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के साथ ही अपनी राजनीतिक बात जनता के सामने रखने की कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री की ओर से कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा के बाद अब इन पदयात्राओं को लेकर पार्टी संगठन की तैयारियों पर नजर रहेगी। हालांकि, ऊधम सिंह नगर में यात्रा की तारीख और अन्य विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

2027 के चुनाव से पहले यात्राओं के जरिए सियासी बढ़त बनाने की कोशिश
उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मुकाबला धीरे-धीरे तेज होता दिखाई दे रहा है। दोनों ही दल यात्राओं, जनसंपर्क अभियानों और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के जरिए जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

You Might Also Like

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री

 सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार

सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी

डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक

दून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा हुई शुरू

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 22, 2026 October 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
Next Article बदरीनाथ से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष सहित शामिल हुए कई दिग्गज बदरीनाथ से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष सहित शामिल हुए कई दिग्गज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री
युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री
उत्तराखंड देश-विदेश October 22, 2026
 सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार
 सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार
crime उत्तराखंड October 22, 2026
सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
उत्तराखंड October 22, 2026
डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक
डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक
उत्तराखंड October 22, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री
  •  सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार
  • सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?