By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक
उत्तराखंड

डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/22 at 5:31 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ जल्द से जल्द दिया जाएः मदन कौशिक
SHARE

आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून। प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने आयुष विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आज विभागीय अधिकारियों से विभाग में लम्बित प्रकरणों पर बिन्दुवार चर्चा की गई है, जिसमें डीएपीसी सम्बन्धी लाभ, एसीपी का लाभ, एसीआर सम्बन्धी मामले, वर्ष 2024 बैच के चिकित्साधिकारियों का स्थायीकरण, संविदा चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य के मानदेय पुनरीक्षण, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं में फार्मेसी अधिकारियों के पदो के सृजन, फार्मेसी अधिकारियों से मुख्य व प्रभारी फार्मेसी अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के सम्बन्ध में, विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए उचित दिशा निर्देश दिये।
आयुष मंत्री ने डीएपीसी तथा एसीपी के लाभ के सम्बन्ध में अधिकारियों से त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में विभाग तत्परता दिखायें जिससे सम्बन्धित को उसका लाभ उचित समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने वर्ष 2015 एवं 2024 में नियुक्त चिकित्साधिकारियों की एसीआर को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मंत्री ने वर्ष 2024 बैच के चिकित्साधिकारियों के स्थायीकरण के प्रकरण का भी जल्द से जल्द समाधान निकालने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने संविदा चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य के मानदेय पुनरीक्षण पर जानकारी प्राप्त की जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उक्त के सम्बन्ध में व्यय भार सम्बन्धी प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर शासन स्तर पर कार्यवाही गतिमान है। मंत्री ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं में फार्मेसी अधिकारियों के पदों के सृजन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जिस पद अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त के सम्बन्ध में शासन स्तर पर कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने फार्मेसी अधिकारियों से मुख्य व प्रभारी फार्मेसी अधिकारियों के पदों पर पदोन्नत होने वाली कार्यवाही के निराकरण को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए पदोन्नति प्रदान करने के भी निर्देश दिये।
मंत्री ने आगामी विधान सभा में आयुष विभाग को प्राप्त प्रश्नों पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत तैयारी के साथ विभाग से संबंधित प्रश्नों के उत्तर तैयार करने के निर्देश दिये। मंत्री ने पंचायती राज विभाग तथा आपदा प्रबन्धन विभाग की भी समीक्षा की। उन्होंने आपदा के दौरान प्रदेश भर के पंचायतों में हुए नुकसान जैसे पंचायत घरों तथा ग्रामीण सड़कों को हुए नुकसान का आंकलन करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों से वार्ता कर तत्काल मुआवजा प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द पंचायत संबंधी नियमावली तैयार करने हेतु भी निर्देशित किया।
बैठक में आयुष विभाग से सचिव रंजना राजगुरू, सचिव पंचायत नितेश झा, सचिव आपदा विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव विनीत कुमार, निदेशक आपदा निधि यादव, निदेशक आयुष डॉ0 आरपी सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री

 सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार

सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी

दून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा हुई शुरू

बदरीनाथ से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष सहित शामिल हुए कई दिग्गज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 22, 2026 October 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा हुई शुरू दून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा हुई शुरू
Next Article सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री
युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री
उत्तराखंड देश-विदेश October 22, 2026
 सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार
 सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार
crime उत्तराखंड October 22, 2026
सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
उत्तराखंड October 22, 2026
दून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा हुई शुरू
दून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा हुई शुरू
उत्तराखंड October 22, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनेंः मुख्यमंत्री
  •  सरकारी वाहन ने सात गाडियों को टक्कर मारकर किया छतिग्रस्त, चालक फरार
  • सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?