By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 

Janhitexpress
Last updated: 2024/05/02 at 12:22 PM
Janhitexpress
Share
8 Min Read
मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 
SHARE

उत्तराखंड में  समान नागरिक सहिंता लागू करने के साथ ही लैंड जिहाद पर सख्ती से की है कार्रवाई – मुख्यमंत्री धामी 

रांची/देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के रांची संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी रांची में प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित भव्य रोड शो में भी शामिल हुए जहां जनता की भारी भीड़ ने मोदी-धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं, ’’धरती आबा’’ भगवान बिरसा मुंडा जी की इस पावन भूमि को दोनों हाथ जोड़कर और शीश नवाकर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि आज मैं, आप सभी के मध्य रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए समर्थन मांगने उपस्थित हुआ हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह भारी मतों से पुनः विजयी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी वन संपदा, खनिज संसाधनों और आदिवासी समाज के साहस, वीरता और स्वाभिमान के लिए प्रसिद्ध रहा है। जब भारत में आजादी का आंदोलन प्रारंभ भी नहीं हुआ था, उस समय अंग्रेजों के खिलाफ अगर किसी ने आवाज उठाई थी तो वो हमारे आदिवासी भाइयों ने उठाई थी, लेकिन 70 वर्षों में किसी राजनीतिक दल की सरकार ने इस समाज की सुध नहीं ली। केवल भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने हर वंचित वर्ग के विकास का बीड़ा उठाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और उत्तराखंड दोनों राज्यों में काफी समानताएं हैं, न केवल इनका गठन एक साथ में हुआ है बल्कि दोनों राज्यों की परिस्थितियां भी एक समान ही रही हैं। राज्य निर्माण से पूर्व भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हमारे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों और आपके घने वन क्षेत्रों तक विकास नहीं पहुँच पाता था, इससे एक बहुत बड़ा वर्ग विकास से वंचित रह जाता था। इस परेशानी को समझते हुए हमारे राज्यों का गठन करने और हमें न्याय दिलाने का काम श्रद्धेय अटल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में ही संभव हो सका था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज आदिवासी समाज का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आज देश की प्रथम नागरिक महामहिम आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं और ऐसा भी केवल भाजपा की सरकार में ही संभव हो सका है। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली “उलिहातू” आकर वहां की पावन भूमि को नमन कर उस माटी का तिलक लगाया था। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को ’’जनजातीय गौरव वर्ष’’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

आज मोदी के नेतृत्व में ही पहली बार आदिवासी समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है और आदिवासी समाज सहित वंचित समाज को केंद्र में रखकर योजनाएं बनायीं जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। आज हमारी विचारधारा का मजबूत होना, भारत का शक्तिशाली होना और देश का विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होना, इस बात का सबूत है कि भारत अब मजबूत हाथों में है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग का उत्थान हो रहा है, इसके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जन-धन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना। ये योजनाएँ सिर्फ कागजी योजनाएँ नहीं हैं बल्कि ये मोदी जी की गारंटियाँ हैं जो सीधे आम लोगों तक पहुंच रही हैं। इन योजनाओं के साथ ही मोदी ने देश हित में भी कई कड़े फैसले लिए हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। तीन तलाक कानून लागू किया। नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किया। श्रीराम मंदिर का निर्माण भी अयोध्या जी में कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति से प्रेरणा लेते हुए हमारी उत्तराखंड राज्य सरकार ने भी राज्य के हित में कई ऐतिहासिक और कड़े कानून लागू किए हैं। उत्तराखंड में भी हमने समान नागरिक सहिंता का कानून लागू किया है। लैंड जिहाद पर भी हमने सख्ती से कार्य किया है। मोदी ने झारखंड राज्य के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आज झारखंड की जनता को मोदी सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो मिल ही रहा है साथ ही इंफ्रास्ट्रचर डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जा रहा है। कई हाईवे और एलिवेटेड रोड्स का निर्माण किया जा रहा है, बनारस-रांची इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है, रांची और जमशेदपुर में मुंबई पुणे जैसे डबल डेकर ब्रिज बनाए जा रहे हैं।

एक ओर तो विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को सर्वोपरि रखकर कार्य करने वाली भाजपा है दूसरी ओर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी कांग्रेसी घमंडिया गैंग है। ये घोटालेबाजों का घमंडिया गैंग है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले और मनी लॉन्डरिंग में जेल में है,
कांग्रेस के शाही परिवार ने तो 60 सालों तक देश को लूट अपनी तिजोरियां भरने का काम किया है। हाल ही में झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू की तिजोरियों से मिला 353 करोड़ रुपए ने तो देश में आज तक मिले कैश के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, आरजेडी का लालू परिवार भी घोटालों में कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है चारा घोटाला हो, जमीन के बदले नौकरी घोटाला हो, जमीन घोटाला हो या बेनामी संपत्ति का मामला हो पूरा परिवार ही घोटालों में लिप्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही कांग्रेस उम्मीदवार का परिवार भी घोटालेबाजी में किसी से कम नहीं रहा है। कांग्रेस सरकार के 1.86 लाख करोड़ के कोयला घोटाले में इनके हाथ भी काले हुए थे और मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।आपका लोकसभा क्षेत्र भी कांग्रेस के परिवारवाद का एक उदाहरण बन चुका है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी गैंग भ्रम और झूठ फैला कर देश में तुष्टिकरण का जहर घोल सत्ता हथियाना चाहती है। ये आपका अधिकार छीनकर अपने चहेते समुदाय में बांटना चाहते हैं, इनके घोषणापत्र में जिन्ना की मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है। कांग्रेसी गैंग हमारे आदिवासी और ओबीसी भाइयों-बहनों का हक भी विशेष समुदाय में बांटने का षड्यंत्र कर रही है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने वहां मुस्लिम समुदाय को रातों रात ओबीसी बना दिया है, अब ये कर्नाटक मॉडल देश में लागू करने की कोशिश करने वाले हैं। इसलिए हमें इस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवादी सोच को रोकना है और मोदी सरकार की विकास, जनकल्याण और अंत्योदय की विचारधारा को विजयी बनाना है।
उन्होंने कहा कि मेरा रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी देवतुल्य मतदाताओं से निवेदन है कि विकसित भारत के लिए, मजबूत नेतृत्व के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए और सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें, कमल को चुनें।

You Might Also Like

गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं

युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां

गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश

ऋषिकेश हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार और गलत दिशा बनी हादसे की वजह

सीएम धामी ने किया 126 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 2, 2024 May 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 102 निकायों में से नौ निकाय में नहीं होंगे चुनाव, जानिए वजह  राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 102 निकायों में से नौ निकाय में नहीं होंगे चुनाव, जानिए वजह 
Next Article मॉक ड्रिल से परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियां, सभी विभागों के बीच तालमेल जरूरीः सिन्हा मॉक ड्रिल से परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियां, सभी विभागों के बीच तालमेल जरूरीः सिन्हा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
देश-विदेश June 8, 2025
गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
उत्तराखंड June 8, 2025
युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां
युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां
उत्तराखंड June 8, 2025
गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश
गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश
उत्तराखंड June 8, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
  • गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
  • युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?