By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 
देश-विदेश

अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 

Janhitexpress
Last updated: 2024/04/28 at 6:46 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 
SHARE

बढ़ सकता है यात्रियों का आवागमन 

अयोध्या। गर्मी की छुट्टी में रामनगरी वासियों के लिए हवाई यात्रा भी बेहद आसान और किफायती होने वाली है। सभी विमान कंपनियों ने यहां से उड़ान भरने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग सस्ती कर दी है। यही नहीं दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता से आने वाले विमानों का किराया भी कम किया गया है। इसके चलते उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों का आवागमन बढ़ सकता है। आमतौर पर अयोध्या से मुंबई की फ्लाइट करीब 8000 रुपये में बुक होती है, लेकिन सात मई से इसी का फ्लाइट का किराया 5235 रुपये कर दिया गया है और ये ऑफर एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ-साथ इंडिगो व स्पाइसजेट में भी मिल रहा है।

वहीं मुंबई से रामनगरी वाली फ्लाइट 5698 रुपये में बुक हो रही है। इसी तरह दिल्ली से अयोध्या की फ्लाइट आठ मई को 3300 रुपये में और अयोध्या से दिल्ली वाली चार मई को 3220 रुपये में बुक हो रही है। 13 मई को हैदराबाद की बुकिंग 5465 रुपये में, कोलकाता और चेन्नई के लिए 5999 रुपये में फ्लाइट बुकिंग चल रही है। ऐसे में रामनगरी के लोग ट्रेनों में धक्के खाने की बजाय विमान से आरामदायक यात्रा का लाभ उठा रहे हैं। फ्लाइट की बुकिंग सस्ती होने के चलते यहां एक से दो हजार यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मौजूदा समय में रामनगरी के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 1500 से 2000 तक यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं। लेकिन गर्मी की छुट्टियों के ऑफर को देखते हुए यात्रियों की संख्या इतनी ही और बढ़ सकती है। देश के हर प्रमुख शहर को आने और जाने वाली फ्लाइट का किराया विमान कंपनियों की ओर से दो से ढाई हजार तक कम कर दिया गया है।

ऐसे में ऑनलाइन माध्यम से सैकड़ों लोग यहां आने के लिए और रामनगरी वासी छुट्टियां मनाने अलग-अलग शहरों में जाने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। विमान कंपनियों की ओर से बुकिंग पर दिए जा रहे ऑफर का लोग लाभ उठा रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार आने वाले दिनों में तीन से चार हजार यात्री प्रतिदिन आवागमन करेंगे। – विनोद कुमार, निदेशक एयरपोर्टरामनगरी में तेजी से घट रही श्रद्धालुओं की संख्या का असर कारोबार पर भी पड़ा है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चटख धूप व तेज गर्मी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। ऐसे में गेस्ट हाउस व होम स्टे संचालकों ने किराया भी घटा दिया है। होम स्टे में जो कमरे 10 दिन तक पहले तक तीन हजार तक में मिलते थे वे अब एक से डेढ़ हजार में मिल रहे हैं।

होम स्टे संचालक सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि रामनवमी के बाद से बुकिंग बहुत कम हो रही है। फरवरी व मार्च में कमरे भरे रहते थे। कमरों के बिजली व सफाई का खर्च निकलता रहे इसलिए हजार से डेढ़ हजार तक में भी कमरों की बुकिंग की जा रही है। पहले तीन हजार से 3500 तक किराया मिल जाता था। सुधाकर ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बहुत तेजी से घट गई है। तीन-चार दिनों से एक भी कमरे बुक नहीं हुए हैं। बताया कि पहले ढ़ाई से तीन हजार तक में कमरे बुक हो जाते थे, अब हजार रुपये में भी कमरे बुक कर दे रहे हैं। यही हाल गेस्ट हाउस संचालकों का भी है। गेस्ट हाउस संचालक नवमीलाल ने बताया कि अभी भीड़ बहुत कम आ रही है। इसलिए कमरों का रेट भी गिर गया है। तीन से चार हजार में बुक होने वाले कमरे डेढ़ से दो हजार में बुक हो रहे हैं।

गर्मी की छुट्टियों में एक बार फिर अयोध्या में भीड़ बढ़ने की संभावना है। गर्मी की छुट्टियां मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु अयोध्या आ सकते हैं। ट्रैवल एजेंसी संचालक पंकज ने बताया कि बहुत से फोन कॉल आ रहे हैं, जो मई व जून में अयोध्या व आस-पास के तीर्थस्थलों में भ्रमण के लिए एडवांस गाड़ी बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में अगले दो महीने अयोध्या में फिर भीड़ बढ़ सकती है।

You Might Also Like

संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की जेल की सजा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा मुफ्त सैनेटरी पैड

गणतंत्र दिवस परेड 2026- सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता और झांकियों के विजेताओं की घोषणा

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 28, 2024 April 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में छोटे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाएं- राज्यपाल उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में छोटे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाएं- राज्यपाल
Next Article उत्तराखंड: मोबाइल छीनने के चक्कर में चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, मचा हड़कंप उत्तराखंड: मोबाइल छीनने के चक्कर में चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, मचा हड़कंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
उत्तराखंड February 5, 2026
संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत
संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत
देश-विदेश February 5, 2026
राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक
राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक
मनोरंजन February 5, 2026
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
उत्तराखंड February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
  • संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत
  • राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?