By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मंत्रीमंडल की बैठक में आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मंत्रीमंडल की बैठक में आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
उत्तराखंड

मंत्रीमंडल की बैठक में आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/27 at 8:10 PM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
मंत्रीमंडल की बैठक में आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
SHARE

खनन में बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी नहीं बढ़ेगी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने पर हुई चर्चा
मंत्रिमंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए सीएम को अधिकृत किया
मंत्रिमंडल ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपए की बढ़ोतरी की
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजन को मिली मंजूरी
सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी
संगठित कर्मकारों के साथ अब असंगठित कर्मकारों को भी किया गया शामिल
फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में किया गया संशोधन
अब डी. फार्मा के साथ ही बी. फॉर्मा के लोग भी बन सकेंगे फार्मासिस्ट
चीनी मिलों को मिलने वाले लोन के लिए सरकार ने गारंटर देने पर बनी सहमति
उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले छात्रों के साथ दो साल का होगा बॉन्ड
प्रदेश निर्माण कार्यों के लिए इम्पैनल संस्थानों में से एनएचआईडीआई को सूचीबद्ध से हटाया गया
विधानसभा मानसून सत्र के सत्रावसान को मिली मंजूरी
सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को मिली मंजूरी
उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों के सृजन को मिली मंजूरी

देहरादून। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि खनन में बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी नहीं बढ़ेगी। मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने संबंधित महिला सशक्तिकरण विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा की गई। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही, मंत्रिमंडल ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपए की बढ़ोतरी की है।
गौर हो कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात मिली है। बैठक में कुल 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। कैबिनेट मीटिंग में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में सीधे 1700 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। वहीं सीएम धामी ने खनन रॉयल्टी में बढ़ोत्तरी नहीं करने का भी एलान किया है। ये बैठक आगामी चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि, सरकार के 5 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी होने के साथ ही संगठन और सरकार चुनावी मोड में आ गई है। लिहाजा मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।
जिनमें उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजन को मिली मंजूरी, सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी। संगठित कर्मकारों के साथ अब असंगठित कर्मकारों को भी शामिल किया गया, फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में संशोधन किया गया, अब डी. फार्मा के साथ ही बी. फॉर्मा के लोग भी फार्मासिस्ट बन सकेंगे,चीनी मिलों को मिलने वाले लोन के लिए सरकार ने गारंटर देने पर सहमति बनी।
उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मंजूरी मिली, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले छात्रों के साथ दो साल का बॉन्ड होगा। पीजी कोर्स पूरा होने के बाद राज्य में दो साल तक अपनी सेवाएं देनी होगी ,उत्तराखंड पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव नीति, 2026 के प्रख्यापन को मंजूरी मिली, प्रदेश निर्माण कार्यों के लिए इम्पैनल संस्थानों में से एनएचआईडीआई को सूचीबद्ध से हटाया गया, विधानसभा मानसून सत्र के सत्रावसान को मंजूरी मिली, सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को मंजूरी मिली, उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों के सृजन को मंजूरी मिली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया, उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी शामिल है।
आशा कर्मचारियों के मानदेय को 1700 रुपए बढ़ाने की मिली मंजूरी अभी तक 8300 रुपये मिलते थे अब मानदेय बढ़ाने के बाद उनको 10000 रुपए का मानदेय मिलेगा।
बाबूग्राम, बिंदुखत्ता समेत अन्य क्षेत्रों में सालों से वन भूमि की जमीन पर लोग बसे हुए हैं। ऐसे में इन्हें मालिकाना हक दिए जाने के लिए इन क्षेत्रों को डीरिजर्व किए जाने संबंधित प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजने के लिए मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। साथ ही बसे हुए लोगों के जमीनों को रेगुलराइज किए जाने के लिए पॉलिसी बनाई जाने को लेकर उप मंत्रिमंडलीय समिति गठित करने को भी मंजूरी मिली है।

You Might Also Like

100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली

हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या

वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी

संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 27, 2026 November 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अध्यक्ष बलजीत सोनी से की भेंट
Next Article संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
उत्तराखंड November 27, 2026
हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 27, 2026
वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
उत्तराखंड November 27, 2026
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
उत्तराखंड November 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • 100 प्रतिशत स्वगणना करने वाला देश का पहला गांव बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली
  • हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
  • वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगाः धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?