By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading:  पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड >  पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड

 पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/24 at 11:22 PM
Janhitexpress
Share
6 Min Read
 पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

देहरादून। रायवाला के हरिपुर कला में वाहन पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद में एक दबंग युवक ने रिवॉल्वर निकालकर चार राउंड फायरिंग कर दी। अचानक गोलियां चलने की आवाज से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
हरिपुर कला में ताबड़तोड़ फायरिंग होते देख लोग घबराकर अपने घरों में छिप गए, जबकि कुछ लोगों ने अपने घरों की छतों से इस घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष देर रात तक कोतवाली में डटा रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे कारतूस बरामद किए हैं।
रायवाला थाना प्रभारी मोहन सिंह के अनुसार, घटना 23 नवंबर की रात करीब 10 बजे की है। हरिपुर कला के इंटर कॉलेज रोड निवासी शिवम लिंगवाल पुत्र नंदलाल ने कोतवाली रायवाला में तहरीर देकर बताया कि धर्मपाल उर्फ मुन्ना उनके घर के सामने पहुंचा और वहां खड़ी उनकी मोटरसाइकिल तथा पड़ोसी भास्कर की कार को लात मारने लगा। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए वाहन हटाने को कहा।
शिवम और उनके साथ मौजूद परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी और अधिक गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने अपनी जेब से रिवॉल्वर निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों भाई-बहन बाल-बाल बच गए, जबकि आरोपी की गोली  कार में जा लगी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल चार राउंड फायरिंग की।
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबक गए। कुछ लोगों ने अपने घरों की छतों से फायरिंग की घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। सूचना मिलने पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक कोतवाली में मौजूद रहा। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मंगलवार 24 नवंबर को कोतवाली रायवाला में धारा 109, 351 और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में थानाध्यक्ष रायवाला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार 24 नवंबर को आरोपी धर्मपाल उर्फ मुन्ना (45 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह निवासी इंटर कॉलेज रोड, हरिपुर कला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों से भी जुटाई जा रही है।

 बैंक के लाॅकर से सोने के आभूषण गायब होने का आरोप,पुलिस कर रही जांच
देहरादून। बैंक लॉकर से करीब 50 लाख रुपए के सोने के आभूषण गायब करने का आरोप लगाते हुए बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ थाना नेहरूकाॅलोनी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने बैंक मैनेजर, पत्नी और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी बैंक कर्मचारी है। पत्नी एक फरवरी 2026 को 12 साल के बेटे को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद शिकायकर्ता ने जमीन खरीदने के लिए बैंक से अपनी एफडी तुड़वाई और 18 मार्च को अन्य बैंक के खाते में रकम जमा कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि नेहरू कॉलोनी शाखा के बैंक प्रबंधक ने दूसरे बैंक के प्रबंधक से संपर्क किया। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों से पीड़ित की पत्नी ने अपने और बेटे के आभूषण ज्वाइंट बैंक लॉकर से निकलवाए। इस दौरान लॉकर में रखे उनके आभूषण भी गायब हो गए।
पीड़ित के अनुसार, लॉकर से निकाले गए आभूषणों में सोने के गहने शामिल थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। आरोप है कि लॉकर खोलने के दौरान बैंक मैनेजर भी मौके पर मौजूद थे। शिकायतकर्ता ने लॉकर संचालन से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों में भी गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है।
साथ ही शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि, बैंक के कुछ दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षरों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। मामले में बैंक अधिकारियों से जानकारी मांगने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिकायत के आधार पर बैंक मैनेजर, पत्नी और एक अन्य के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक निशा पांडे को सौंपी गई है।

You Might Also Like

बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात

सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री

 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 24, 2026 November 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री
Next Article सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात
बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात
उत्तराखंड November 24, 2026
सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
उत्तराखंड November 24, 2026
श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री
श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता की प्रेरणा देती हैंः मुख्यमंत्री
उत्तराखंड देश-विदेश November 24, 2026
 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
 कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक समेत चार घायल
उत्तराखंड November 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • बनबसा में सीएम धामी ने दी 54 योजनाओं की सौगात
  • सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ
  •  पार्किंग विवाद में दबंग ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?