By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड

भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/11 at 7:45 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
SHARE

बहन को लेने डोली में यमुनोत्री धाम पहुंचे शनिदेव
मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया
पूरा धाम मां यमुना के जयकारों से गूंज उठा
उत्तरकाशी। भैया दूज के पावन पर्व पर बुधवार को चारधाम यात्रा के प्रमुख धाम यमुनोत्री मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। तय मुहूर्त के अनुसार सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद हुए।
इस दौरान पूरा धाम मां यमुना के जयकारों से गूंज उठा। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ उनके शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में मां के दर्शन कर सकेंगे। यहीं पर मां यमुना की नियमित पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
परंपरा के अनुसार भैया दूज पर सुबह से ही यमुनोत्री धाम में धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। तीर्थ पुरोहितों ने मां यमुना का विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की।
कपाट बंद होने के समारोह में इस बार शनिदेव महाराज की डोली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। परंपरा के अनुसार शनिदेव महाराज की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। यहां शनिदेव महाराज ने यमुना नदी में स्नान किया और अपनी बहन मां यमुना के साथ विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए। तीर्थ पुरोहितों ने दोनों देव विग्रहों का विधिवत पूजन कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
इसके बाद सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मां यमुना की उत्सव मूर्ति को फूलों से सजी डोली में विराजमान कर खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। डोली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां यमुना को विदाई दी।

अब खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन
यमुनोत्री मंदिर समिति के सह सचिव गौरव उनियाल ने बताया कि धाम के कपाट परंपरागत रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। अब छह माह तक मां यमुना के दर्शन खरसाली स्थित शीतकालीन प्रवास स्थल पर होंगे। गौरव ने राज्य सरकार से शीतकाल के दौरान भी खरसाली गांव तक यात्री सुविधाएं सुचारू रखने की मांग की। कहा कि इससे शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलेगा और यात्रा से जुड़े स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, तीर्थ पुरोहितों और अन्य लोगों का स्वरोजगार भी चलता रहेगा।

शनिदेव महाराज का यमुनोत्री धाम से संबंध
यमुनोत्री मंदिर समिति के सह सचिव गौरव उनियाल ने बताया कि शनि महाराज की डोली खरसाली जिसे मां यमुना का शीतकालीन प्रवास माना जाता है से अपनी बहन, मां यमुना को लेने और उन्हें विदा कराने के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचती है। इसके बाद मां यमुना, शनि देव जी की डोली के साथ पूरे विधि-विधान से उत्सव डोली में यमुनोत्री से खरसाली गांव के लिए लौटती हैं। अगले 6 महीने शीतकाल के दौरान मां यमुना की पूजा-अर्चना खरसाली में होती है।

समापन की ओर चारधाम यात्रा
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ गई है। मंगलवार 10 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए थे। आज बुधवार 11 नवंबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए हैं। 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा संपन्न हो जाएगा।

You Might Also Like

चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन

मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये

शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक

रामनगर में सेना के जवान ने साथियों के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग महिला की हत्या

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 11, 2026 November 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
Next Article छह माह के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट छह माह के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
crime उत्तराखंड November 12, 2026
बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड देश-विदेश November 12, 2026
मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
उत्तराखंड November 12, 2026
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड November 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • चोरी की दस बाईकों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
  • बच्छणस्यूं और तल्लानागपुर में मंत्री भरत चौधरी का जनसंवाद, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन
  • मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी, मेला समिति को मिलेंगे दो लाख रुपये
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?