By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
crimeउत्तराखंड

दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/13 at 7:05 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
SHARE

हरिद्वार। लक्सर शुगर मिल के गोल चौराहे पर दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करके जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को  कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहा था।  जबकि इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
बता दें कि 9 अक्टूबर को अकोढ़ाकलां निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका भाई रामकेश (कहीं-कहीं राकेश) जब शुगर मिल के बाहर गोल चौराहे से गुजर रहा था, तो बहादरपुर खादर निवासी रितिक ने अपने एक साथी पारस निवासी सीमली और एक अन्य अज्ञात के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और जान से मारने की नियत से उस पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने एसपी ग्रामीण और सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश बिष्ट, उप निरीक्षक समीर पांडे तथा कांस्टेबल मनोज शर्मा शामिल थे। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। आरोपी रितिक लगातार अपनी जगह बदल-बदल कर पुलिस को चकमा देने का प्रयास कर रहा था और फरार चल रहा था।
लेकिन पुलिस की सक्रियता और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के चलते आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई। 11 अक्टूबर को पुलिस टीम ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी रितिक पुत्र शरणवीर सिंह निवासी बहादरपुर खादर को धर दबोचा। पुलिस उसे कोतवाली लेकर आई और पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

You Might Also Like

चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में

राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा

कालसी में 22 साल की पत्नी के हत्या आरोपी पति का किया सामाजिक बहिष्कार

अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने रखा मौन उपवास

उत्तराखंड में गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 13, 2026 October 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में
चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में
उत्तराखंड October 13, 2026
राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा
राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा
उत्तराखंड October 13, 2026
कालसी में 22 साल की पत्नी के हत्या आरोपी पति का किया सामाजिक बहिष्कार
कालसी में 22 साल की पत्नी के हत्या आरोपी पति का किया सामाजिक बहिष्कार
crime उत्तराखंड October 13, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने रखा मौन उपवास
अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने रखा मौन उपवास
उत्तराखंड October 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
  • चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में
  • राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?