By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
उत्तराखंड

मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/12 at 6:44 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
SHARE

पुष्पवर्षा और पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ दिव्य डोली का भव्य स्वागत
भंडार गृह में विराजमान होते ही तृतीय चरण की दिवारा यात्रा का विधिवत समापन

रुद्रप्रयाग। मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं भगवती चामुण्डा की दिव्य डोली के जाल मल्ला पहुंचने पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आराध्य देवी के आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा-भाव के साथ भव्य स्वागत किया। मां चामुण्डा के जयकारों के बीच गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद देवी की डोली को भंडार गृह में विराजमान किया गया। इसी के साथ भगवती चामुण्डा की तृतीय चरण की दिवारा यात्रा का विधिवत समापन हो गया।
भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि क्षेत्र की लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक बनी। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों और पड़ावों पर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। जगह-जगह ग्रामीणों ने अपनी आराध्य देवी का स्वागत कर अटूट श्रद्धा का परिचय दिया। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद मां की डोली के सकुशल जाल मल्ला लौटने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
दिवारा यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं की सहभागिता ने धार्मिक आयोजन को विशेष स्वरूप दिया। मां चामुण्डा के प्रति लोगों की आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के प्रति समर्पण ने क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक विरासत को जीवंत किया। डोली के भंडार गृह में विराजमान होने के साथ ही इस चरण से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो गए।
दिवारा यात्रा के सफल समापन पर समिति ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न पड़ावों पर मां की अगवानी करने वाले भक्तों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा से यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
मां चामुण्डा की दिवारा यात्रा के समापन के साथ ही जाल मल्ला में धार्मिक परंपरा, सामूहिक आस्था और सांस्कृतिक एकजुटता की एक यादगार छाप छोड़ गई।

You Might Also Like

सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार

बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच

कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा

उत्तराखण्ड में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में और मिलेगी छूट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 12, 2026 October 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
उत्तराखंड October 12, 2026
बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
उत्तराखंड देश-विदेश October 12, 2026
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच
उत्तराखंड October 12, 2026
कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा
कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा
उत्तराखंड October 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
  • सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
  • बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?