By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 14 लोगों की मौत
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 14 लोगों की मौत
देश-विदेश

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 14 लोगों की मौत

Janhitexpress
Last updated: 2026/03/26 at 12:35 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 14 लोगों की मौत
SHARE

टिपर लॉरी से टक्कर के बाद धधकी बस, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

मार्कपुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक निजी ट्रैवल बस और टिपर लॉरी की टक्कर के बाद आग लगने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रायवरम के पास उस समय हुआ जब एक निजी बस अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। रास्ते में स्लैब खदानों के नजदीक बस की आमने-सामने से आ रही एक टिपर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गई।

मार्कपुरम के डीएसपी हर्षवर्धन राजू ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। आग लगने के कारण कई लोग बाहर निकल नहीं पाए और जिंदा जल गए। हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेज टक्कर के कारण ही बस में आग लगी, जिससे यह हादसा और भयावह हो गया। पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और शवों को बाहर निकालने का काम किया। कई शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

इस दुखद घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You Might Also Like

लोगों के मतदान का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से वसूलेगा 20 लाख डॉलर

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत को राहत, अमेरिका से मंगलूरू पहुंचा एलपीजी कार्गो जहाज

बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी

बंगाल में नहीं चलेगी विभाजन की राजनीति- ममता बनर्जी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 26, 2026 March 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, एक हफ्ते में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, एक हफ्ते में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा
Next Article कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, इन शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, इन शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

महाअष्टमी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कन्या पूजन
महाअष्टमी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कन्या पूजन
उत्तराखंड March 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का किया शुभारंभ
उत्तराखंड March 26, 2026
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, इन शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, इन शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
स्वास्थ्य March 26, 2026
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, एक हफ्ते में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, एक हफ्ते में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखंड March 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • महाअष्टमी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कन्या पूजन
  • मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का किया शुभारंभ
  • कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, इन शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?