By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: पंजाब में तबाही मचाती बाढ़, 1500 गांव प्रभावित – अमृतसर के सीमांत गांवों में बर्बादी का मंजर
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > पंजाब में तबाही मचाती बाढ़, 1500 गांव प्रभावित – अमृतसर के सीमांत गांवों में बर्बादी का मंजर
देश-विदेश

पंजाब में तबाही मचाती बाढ़, 1500 गांव प्रभावित – अमृतसर के सीमांत गांवों में बर्बादी का मंजर

Janhitexpress
Last updated: 2025/09/07 at 7:34 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
पंजाब में तबाही मचाती बाढ़, 1500 गांव प्रभावित – अमृतसर के सीमांत गांवों में बर्बादी का मंजर
SHARE

अमृतसर: पंजाब इस समय इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ त्रासदी का सामना कर रहा है। अमृतसर जिले के सीमांत गांव दंगई सहित अजनाला क्षेत्र के 45 से अधिक गांवों में चार फीट तक पानी भरा हुआ है। गांव की गलियों से लेकर घरों तक हर तरफ पानी फैला है। सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, कई मकान जर्जर होकर मलबे में तब्दील हो गए हैं और ग्रामीण राहत टेंटों में रहने को मजबूर हैं।

Contents
पूरे पंजाब में तबाहीनदियों का उफान और डैमों का दबावराहत कार्यों में जुटा प्रशासन

गांव दंगई के निवासी दिलबाग सिंह, हरजोत सिंह, सुखदेव सिंह और सुखजीत ने बताया कि उनकी पूरी फसल डूब चुकी है। कारोबार भी चौपट हो गया है। पशुओं में बीमारियां फैल रही हैं और अस्थायी झोपड़े बारिश की मार नहीं सह पा रहे। गांव वालों का कहना है कि चोरी की घटनाओं के डर से वे दिन-रात बेचैनी में हैं।

पूरे पंजाब में तबाही

आपदा की इस घड़ी में अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है। 1.74 लाख हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सभी 23 जिलों के लगभग 1500 गांव और करीब 3.87 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। हजारों परिवार बेघर हो गए हैं और लाखों पशुधन बह चुके हैं।

नदियों का उफान और डैमों का दबाव

रावी, व्यास और सतलुज जैसी नदियों के उफान ने पंजाब में कहर बरपाया है। सामान्य से अधिक बारिश के चलते भाखड़ा, रणजीत सागर, शाहपुरकंडी और पौंग डैम के गेट कई बार खोलने पड़े। इसका सीधा असर पंजाब के निचले इलाकों पर पड़ा। नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटबंध कमजोर होकर टूट रहे हैं और पानी गांवों में घुस रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल 30 अगस्त तक ही 14.11 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो चुका था, जबकि 1988 में आई भीषण बाढ़ के दौरान यह स्तर 11.20 लाख क्यूसेक था।

राहत कार्यों में जुटा प्रशासन

अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर जैसे जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं। डीसी साक्षी साहनी के नेतृत्व में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। प्रभावितों तक दवाइयां, राशन, टेंट और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई जा रही है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि मदद अभी भी पर्याप्त नहीं है और पानी घटने के बाद गांवों से मलबा हटाने में महीनों लगेंगे।

You Might Also Like

एसआईआर के बाद मुस्लिम बहुल सीटों पर बदले समीकरण

बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; महिला समेत 5 की मौत; 10 मकानों में लगाई आग

दिल्ली में मेट्रो, रेल और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रखने के निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी अनुपालन रिपोर्ट

गृह कलेश के चलते पत्नी की पाठल से कई वार कर की हत्या, आरोपी पति फरार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress September 7, 2025 September 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चंद्रग्रहण पर चारधाम और प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद, हरिद्वार में दोपहर को ही होगी गंगा आरती चंद्रग्रहण पर चारधाम और प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद, हरिद्वार में दोपहर को ही होगी गंगा आरती
Next Article SIIMA अवॉर्ड्स 2025 पर छाया ‘पुष्पा 2’, सुकुमार ने पुष्पा 3 का किया ऐलान SIIMA अवॉर्ड्स 2025 पर छाया ‘पुष्पा 2’, सुकुमार ने पुष्पा 3 का किया ऐलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
crime उत्तराखंड October 13, 2026
चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में
चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में
उत्तराखंड October 13, 2026
राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा
राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा
उत्तराखंड October 13, 2026
कालसी में 22 साल की पत्नी के हत्या आरोपी पति का किया सामाजिक बहिष्कार
कालसी में 22 साल की पत्नी के हत्या आरोपी पति का किया सामाजिक बहिष्कार
crime उत्तराखंड October 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
  • चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में
  • राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?