By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
देश-विदेश

देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Janhitexpress
Last updated: 2025/01/31 at 9:12 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
SHARE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से हुई बजट सत्र की शुरुआत 

वह दिन दूर नहीं जब भारत अपना मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान लॉन्च करेगा – राष्ट्रपति मुर्मु

हमारी सरकार देश की महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी – राष्ट्रपति

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को दोनों सदनों को संबोधित किया। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से हुई। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रही। राष्ट्रपति मुर्मु ने देश के विकास के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,” देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।” उन्होंने आगे कहा, वैश्विक अस्थिरता के वातावरण में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिरता का स्तम्भ बनकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,”वन नेशन वन टैक्स का फायदा देश के हर राज्यों को मिल रहा है। देश को ग्लोबल इनोवेशन पावर बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। सरकार ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया है। देश में मातृभाषा में शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मजबूत बनाया।” राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा,”हमारी सरकार देश की महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी है। सरकार का नारी सशक्तीकरण पर जोर है। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। सरकारी योजनाओं से गरीबों का सम्मान बढ़ रहा है। ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा,”देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,”वक्फ बोर्ड और वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे मुद्दों पर सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मेरी सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में विश्वास करती है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है।”

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,”वह दिन दूर नहीं जब भारत अपना मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान लॉन्च करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के योगदान को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने ‘भारत AI मिशन’ शुरू किया है।” हाल ही में महाकुंभ में संगम हादसे का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,”ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागृति का त्योहार है. भारत और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। मौनी अमावस्या के दिन हुई दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

रष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि समाज के पिछड़े वर्ग और सफाई कर्मचारियों को आसान लोन मुहैया कराने के लिए पीएम सूरज योजना का विस्तार किया गया है। पूरा देश नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संभावनाओं को देख सके, इस दिशा में, पहले अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,”कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाया गाया। कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी खत्म किया गया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है।”राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,”मेरी सरकार ने Ease of doing business को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दशकों तक हमारे देश के रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले भाई-बहन बैंकिंग व्यवस्था से बाहर रहे। आज उन्हें पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है।”

You Might Also Like

बिहार चुनाव से पहले NRC जैसी प्रक्रिया? ओवैसी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने पर भारत-चीन में बनी सहमति

मुंबई में घर खरीदने के लिए अमीरों को भी चाहिए 109 साल की बचत- राहुल गांधी

मतदान दिवस की वीडियो रिकॉर्डिंग साझा करे आयोग- कांग्रेस

जयराम रमेश ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सरकार के आलोचकों को बताया जा रहा ‘नक्सली’, किसानों को ‘खालिस्तानी’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 31, 2025 January 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्या ग्रीन-टी आपके हार्ट के लिए है फायदेमंद? आईए जानते है इससे होने वाले फायदे क्या ग्रीन-टी आपके हार्ट के लिए है फायदेमंद? आईए जानते है इससे होने वाले फायदे
Next Article भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने ‘ऑल इण्डिया ऑइल सैक्टर मीट’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने ‘ऑल इण्डिया ऑइल सैक्टर मीट’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड June 28, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान और मतगणना
उत्तराखंड पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान और मतगणना
उत्तराखंड June 28, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण
मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण
उत्तराखंड June 28, 2025
बिहार चुनाव से पहले NRC जैसी प्रक्रिया? ओवैसी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार चुनाव से पहले NRC जैसी प्रक्रिया? ओवैसी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
देश-विदेश June 28, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘ऑल इण्डिया ऑइल सैक्टर मीट’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान और मतगणना
  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?