By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
उत्तराखंड

सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित

Janhitexpress
Last updated: 2026/02/25 at 5:49 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
SHARE

पौड़ी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में विकास भवन सभागार, पौड़ी में सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति तथा विजन-2047 विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जनपद स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विभागीय समन्वय, डाटा आधारित योजना निर्माण तथा दीर्घकालिक विकास रणनीति को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यशाला में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने द्वारा संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित 17 सतत विकास लक्ष्यों एवं वर्ष 2047 तक निर्धारित विजन को प्राप्त करने की रणनीति पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। उन्होंने बताया कि इन लक्ष्यों को ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में समाहित करते हुए स्थानीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना आवश्यक है, जिससे समग्र एवं समावेशी विकास को गति मिल सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों जैसे स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता, पलायन की समस्या, कृषि भूमि की चकबंदी व्यवस्था, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वनाग्नि की घटनाएं तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने इन चुनौतियों के समाधान के लिए विभिन्न विभागों, पंचायतीराज संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों के मध्य बेहतर समन्वय एवं सहभागिता पर बल दिया।

सीपीपीजीजी सेल से आए विशेषज्ञों सैरन जैकब, कैलाश रावत एवं तपन घोष द्वारा पीपीटी के माध्यम से सतत विकास लक्ष्य, पीएम गतिशक्ति तथा विजन-2047 के महत्व एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विशेष रूप से जनपद की उन सूचकांकों पर ध्यान आकर्षित किया, जिनमें रैंकिंग अपेक्षाकृत कम है, जैसे कुपोषण एवं टीकाकरण, तथा इनमें शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता बताई।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने कार्यशाला में प्रतिभागियों से अपील की कि वे सतत विकास लक्ष्यों को जनजागरुकता अभियान के रूप में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाते हुए स्थानीय विकास योजनाओं में उनका प्रभावी समावेश सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, पीएम स्वजल दीपक रावत, पीएम उरेडा सहित जनपद एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों के साथ साथ विभागीय स्तर पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी रणजीत सिंह रावत एवं सीमा बिनान, सहायक सांख्यिकी अधिकारी शुभम काम्बोज एवं दर्पण गर्ग, वरिष्ठ सहायक दिगम्बर सिंह कठैत तथा जीआईएस/पीएम गतिशक्ति से संबंधित कार्मिक भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला

सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार

बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच

कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 25, 2026 February 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
Next Article एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
उत्तराखंड October 12, 2026
सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
उत्तराखंड October 12, 2026
बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
उत्तराखंड देश-विदेश October 12, 2026
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच
उत्तराखंड October 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मोक्षधाम बदरीनाथ के दर्शन कर लौटीं मां चामुण्डा, जयकारों से गूंजा जाल मल्ला
  • सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दस कुंतल फूलों से सजा मां का दरबार
  • बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग लेकर आन्दोनकारी पैदल दून रवाना
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?