By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
उत्तराखंडस्वास्थ्य

प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/28 at 10:23 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
SHARE

चंपावत। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के करौली गांव में प्रसव के 6 घंटे बाद 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मंगलवार देर रात महिला ने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था। बुधवार सुबह परिजन उसे पाटी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सरकार गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, नियमित जांच और संस्थागत प्रसव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसूताओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाना गंभीर चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण के बावजूद महिला का घर पर प्रसव होना और इसके कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो जाना स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है।
जानकारी के अनुसार नीमा देवी (24) पत्नी तिलकराज कुछ समय पहले अपने मायके करौली गांव आई थी। उसका ससुराल मुलाकोट-पटन गांव में बताया जा रहा है। महिला का पंजीकरण ससुराल क्षेत्र के एएनएम सेंटर में किया गया था। विभागीय स्तर पर महिला की प्रसव पूर्व जांच और प्रसव के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे नीमा देवी ने घर पर बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे परिजन उसे पाटी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीण क्षेत्र से अस्पताल तक पहुंचने में लगे समय और प्रसव के बाद उपलब्ध कराई गई प्राथमिक चिकित्सा की स्थिति भी जांच का विषय है।
एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह के अनुसार महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव माना जा रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। महिला का लोहाघाट में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

You Might Also Like

करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

सीएम धामी ने किया गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार को लेकर हुआ घमासान

हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित

निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 28, 2026 October 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
उत्तराखंड October 28, 2026
सीएम धामी ने किया गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
सीएम धामी ने किया गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड October 28, 2026
गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार को लेकर हुआ घमासान
गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार को लेकर हुआ घमासान
उत्तराखंड देश-विदेश October 28, 2026
हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
उत्तराखंड देश-विदेश October 28, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • प्रसव के 6 घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
  • करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
  • सीएम धामी ने किया गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?