By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सीएम की प्रेरणा से आखिर डीएम जिले में ले ही आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, आपदा परिचालन केन्द्र में किया परीक्षण
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सीएम की प्रेरणा से आखिर डीएम जिले में ले ही आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, आपदा परिचालन केन्द्र में किया परीक्षण
उत्तराखंड

सीएम की प्रेरणा से आखिर डीएम जिले में ले ही आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, आपदा परिचालन केन्द्र में किया परीक्षण

Janhitexpress
Last updated: 2025/06/14 at 11:46 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
सीएम की प्रेरणा से आखिर डीएम जिले में ले ही आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, आपदा परिचालन केन्द्र में किया परीक्षण
SHARE

1970 के दशक के पुराने सायरनों की जगह आधुनिक तकनीक वाले सायरन करेंगे शहर को सतर्क

देहरादून। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने आधुनिक तकनीकों से लैस लंबी दूरी तक सुनाई देने वाले आपातकालीन सायरनों की स्थापना शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जिले के प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन लगाए जा रहे हैं, जिनकी पहली बार शनिवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (ईओसी) में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

प्रशासन की योजना के पहले चरण में 8 और 16 किलोमीटर तक सुनाई देने वाले कुल 15 आधुनिक सायरनों की स्थापना की जा रही है। इनमें से 6 सायरन 16 किमी रेंज के और 9 सायरन 8 किमी रेंज के होंगे। ये सायरन खास तौर पर पुलिस थानों और चौकियों में लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में शहर के बड़े हिस्से तक तुरंत चेतावनी पहुंचाई जा सके।

डीएम बंसल ने बताया कि यह सिस्टम सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं ही नहीं, बल्कि युद्ध या हवाई हमले जैसी परिस्थितियों में भी आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी देने के लिए काम करेगा। इसके अतिरिक्त, आर्मी, पैरामिलिट्री, एयरपोर्ट और बड़े अस्पतालों जैसे वायटल इंस्टॉलेशन क्षेत्रों में भी रेपिड कम्यूनिकेशन सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे सभी एजेंसियों के बीच तत्काल संपर्क स्थापित हो सकेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इससे पहले देहरादून में 1970 के दशक में सायरन लगाए गए थे, जो वर्तमान जनसंख्या और शहरी विस्तार के हिसाब से अब अप्रभावी हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नए तकनीकी सायरनों की खरीद की गई है। भविष्य में इस योजना को जिले के अन्य कस्बों जैसे ऋषिकेश, विकासनगर और चकराता में भी लागू किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सायरन ऐसी जगह लगाए जाएं जहां कोई भौतिक बाधा न हो, ताकि उनकी आवाज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली सिविल डिफेंस सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाएगी और किसी भी आपदा में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम सदर हरिगिरि, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, और आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश

ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत

द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले

मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress June 14, 2025 June 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सीएम धामी ने हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article देहरादून और मसूरी में मियावाकी पौधरोपण योजना पर उठे सवाल, वन मुख्यालय ने शुरू की जांच देहरादून और मसूरी में मियावाकी पौधरोपण योजना पर उठे सवाल, वन मुख्यालय ने शुरू की जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड May 21, 2026
ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड May 21, 2026
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत
उत्तराखंड May 21, 2026
चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
स्वास्थ्य May 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
  • ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
  • नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?