By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
उत्तराखंड

पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/21 at 11:07 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
SHARE

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट स्थित ‘जंगल-मंगल’ संपत्ति में बीते रोज करीब 50 लोगों के जबरन घुसने और उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। पद्मश्री से सम्मानित 87 वर्षीय डॉ. योगी ऐरन ने आरोप लगाया कि भीड़ ने परिसर में रखा सामान उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और तोड़फोड़ की गई। मामले में उन्होंने राजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
डॉ. योगी ऐरन के मुताबिक बीते रोज महिला और पुरुषों समेत लगभग 50 लोग पीछे के रास्ते से उनकी संपत्ति में दाखिल हुए। शुरुआत में स्टाफ को लगा कि लोग घूमने आए हैं, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने परिसर में रखा सामान उठाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और तोड़फोड़ कर वहां से चले गए। डॉ. ऐरन का कहना है कि वह अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते हैं। घटना के बाद से भयभीत हैं। पीड़ित पक्ष ने घटना से जुड़े फोटो, वीडियो और ऑडियो भी पुलिस को सौंपे हैं।
डॉ. योगी ऐरन का दावा है कि वह साल 1982 से ‘जंगल-मंगल’ में रह रहे हैं। उनका आरोप है कि शहर की प्राइम लोकेशन पर स्थित इस संपत्ति पर कुछ लोगों की नजर है। वह आशंका जता रहे हैं कि इस जगह को खरीदकर इसकी हरियाली खत्म कर इसे कंक्रीट के जंगल में बदला जा सकता है। डॉ. ऐरन का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर ‘जंगल-मंगल’ का अस्तित्व खत्म नहीं होने देना चाहते। उन्होंने दावा किया कि पास की एक अन्य संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का उनकी संपत्ति की मूल जमीन से कोई संबंध नहीं है। थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया योगी ऐरन की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष को मौके से हटाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच कुठाल गेट चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से जमीन के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। साथ ही, संपत्ति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग से सीमांकन कराकर रिपोर्ट लेने को कहा गया है।

You Might Also Like

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए

नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान

दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम

पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 21, 2026 October 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
Next Article विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
उत्तराखंड October 21, 2026
नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
उत्तराखंड October 21, 2026
दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम
दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम
उत्तराखंड October 21, 2026
पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी
पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी
उत्तराखंड देश-विदेश October 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
  • पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
  • नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?