By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: श्रीमद्भागवत जीवन को देती है सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा- मुख्यमंत्री धामी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > श्रीमद्भागवत जीवन को देती है सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड

श्रीमद्भागवत जीवन को देती है सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा- मुख्यमंत्री धामी

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/20 at 3:28 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
श्रीमद्भागवत जीवन को देती है सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा- मुख्यमंत्री धामी
SHARE

धर्म और विकास का संगम: सीएम धामी ने भागवत कथा में लिया भाग, योजनाओं का किया उल्लेख

पौड़ी। यमकेश्वर स्थित वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है, जो मानव को धर्म, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करते हुए जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण एवं दूरगामी कदमों का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भागवत कथा के श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कारण यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कालसी-हरीपुर क्षेत्र में यमुना नदी के तट पर घाटों के निर्माण कार्य, शारदा कॉरिडोर, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर तथा दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे प्रदेश की आर्थिकी एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया जा रहा है।

स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी कार्यशैली के परिणामस्वरूप यमकेश्वर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिससे क्षेत्रवासियों को व्यापक एवं प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर व्यास पीठ से भागवत कथा का वाचन कर रहे पूज्य गोविन्द देव गिरी जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, आस्था एवं सत्कर्म के मार्ग पर चलने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

परमार्थ आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज को नैतिक मूल्यों, सेवा भाव एवं मानवता के उच्च आदर्शों की ओर प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है।

You Might Also Like

‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ का समापन, मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

गरुड़चट्टी-नीलकंठ मोटर मार्ग का पैचवर्क हर हाल में 15 मई तक पूरा करें अधिकारी— डीएम

महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को मिली धरातल पर गति, कोटद्वार में सड़क व सेतु नेटवर्क सुदृढ़

पिरूल आधारित बायोमास उद्योग से मिलेगा महिलाओं को रोजगार- रेखा आर्या

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 20, 2026 April 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री की घोषणाओं को मिली धरातल पर गति, कोटद्वार में सड़क व सेतु नेटवर्क सुदृढ़ मुख्यमंत्री की घोषणाओं को मिली धरातल पर गति, कोटद्वार में सड़क व सेतु नेटवर्क सुदृढ़
Next Article महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ का समापन, मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ का समापन, मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
उत्तराखंड April 20, 2026
गरुड़चट्टी-नीलकंठ मोटर मार्ग का पैचवर्क हर हाल में 15 मई तक पूरा करें अधिकारी— डीएम
गरुड़चट्टी-नीलकंठ मोटर मार्ग का पैचवर्क हर हाल में 15 मई तक पूरा करें अधिकारी— डीएम
उत्तराखंड April 20, 2026
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
खेल April 20, 2026
महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या
महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या
उत्तराखंड April 20, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ का समापन, मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
  • गरुड़चट्टी-नीलकंठ मोटर मार्ग का पैचवर्क हर हाल में 15 मई तक पूरा करें अधिकारी— डीएम
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2026- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?