By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी
उत्तराखंडदेश-विदेश

पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/21 at 10:58 PM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगाः धामी
SHARE

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं
पुलिस विभाग में 1600 पदों को जल्द भरने का किया एलान
पुलिस जांच को बेतरह करने के लिए विवेचकों को जांच किट उपलब्ध कराई जाएगी

देहरादून। उत्तराखंड हर तरह से संवेदनशील है, कानून व्यवस्था बनाये रखने में उत्तराखंड पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। बुधवार को पुलिस की लड़ाई सड़को पर ही नहीं नशे के जाल, डिजिटल अपराध से भी है। ये युवाओ के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
नशा समाज की नीव को कमजोर करता है। नशे के सौदागरों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस को टेक्नोलॉजी की मदद से अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगा। आधुनिक तकनीक से पुलिस को लैस किया जा रहा है। ये बाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में कही। रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में 1600 पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके अलावा पुलिस जांच को बेतरह करने के लिए विवेचकों को जांच किट उपलब्ध कराई जाएगी। दून में पुलिस ट्रांजिट हॉस्पिटल बनाने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि देहरादून पुलिस अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग, साहस सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि एक शहीद अपने परिवार का ही नहीं, देश का गौरव होता है। परिवार के जीवन में जो खालीपन आता है उसे कभी नहीं भरा जा सकता। खाकी वर्दी पहनने वाला व्यक्ति पहले समाज की सुरक्षा का ध्यान देता है। जब देश त्योहार मना रहा होता है, तब आप अपने परिवार से दूर रहकर रक्षा करते है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम, हेमकुंड साहब, कैंची धाम समेत सभी धाम में इस बार सर्वाधिक तीर्थ यात्री आए। इतने श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था आसान नहीं है। उत्तराखंड पुलिस ने दिनरात मेहनत कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता की। इससे देवभूमि का देशभर में मान बढ़ा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज के समय में पुलिस पर भी काफी तनाव है। सड़को से लेकर डिजिटल अपराध तक रोकने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधे पर है। ऐसे में पुलिसकर्मी के लिए तनाव दूर करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद दो पुलिसकर्मियों के स्वजनों को सम्मानित किया। इस दौरान शहीद निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक की पत्नी सुनीता और शहीद उप निरीक्षक विनोद पंवार की पत्नी नीलम को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

सीएम बोले पुलिसकर्मी को उसके मेहनत और सेवा का उचित सम्मान मिले
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर पुलिसकर्मी को उसके मेहनत और सेवा का उचित सम्मान मिले, इसके लिए इस साल 785 पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया गया है। साथ ही नागरिक पुलिस में 1573 और पीएसी में 373 आरक्षियों की सीधी भर्ती की गई है। पुलिस की ड्यूटी में बहुत दबाव और तनाव रहता है, जिसका असर पुलिस कर्मियों के सेहत पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सीएम ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया कि पुलिस कर्मियों के लिए समय-समय पर तनाव दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। ताकि जवान तनाव मुक्त होकर पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर सके।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड-

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न वर्दीधारी इकाइयों में खाली पड़े 1600 पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पुलिस थानों और चौकियों में कर्मचारियों के पदों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
पुलिस जांच को और बेहतर एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए पुलिस विवेचकों (इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर) को आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
थानों को जरूरी कार्य के लिए मिलने वाले वार्षिक बजट को 4 करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ रुपए किया जाएगा।
प्रदेश के सभी पुलिस मॉडर्न स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा।
देहरादून में पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल बनाया जाएगा।
देहरादून में पुलिस जवानों के लिए मल्टी स्टोरेज बैरक का भी निर्माण किया जाएगा।
पुलिस कर्मियों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए देहरादून स्थित पुलिस अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा।

You Might Also Like

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए

पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच

नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान

दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 21, 2026 October 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Next Article दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
उत्तराखंड October 21, 2026
पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
उत्तराखंड October 21, 2026
नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
उत्तराखंड October 21, 2026
दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम
दशहरे की रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घरों में पसरा मातम
उत्तराखंड October 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
  • पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
  • नौकरी बेचने वाले युवाओं के भविष्य की बात पर कर रहे न्याय यात्रा का आडंबरः चौहान
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?