By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: घायल हाथी का उपचार कर उसे उसके झुंड से मिलाया
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > घायल हाथी का उपचार कर उसे उसके झुंड से मिलाया
उत्तराखंड

घायल हाथी का उपचार कर उसे उसके झुंड से मिलाया

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/31 at 6:47 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
घायल हाथी का उपचार कर उसे उसके झुंड से मिलाया
SHARE

देहरादून। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक सुखद सफलता के तहत, उत्तराखंड के पीपल पड़ाव वन रेंज में एक गहरे गड्ढे में फँसे लगभग आठ वर्षीय जंगली हाथी को उत्तराखंड वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस के संयुक्त प्रयासों से बचाया गया, उसका उपचार किया गया और अंततः उसे उसके झुंड से मिलने में सफलता मिली।
25 अक्टूबर की रात इस हाथी को लगभग एक मीटर गहरे गड्ढे से बाहर निकाला गया था। हालाँकि, सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बावजूद वह स्वयं खड़ा नहीं हो पा रहा था। वन विभाग की पशु चिकित्सा टीम ने उसका उपचार शुरू किया और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी। बाद में, अतिरिक्त विशेषज्ञता और सहायता के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस के विशेषज्ञों को भी इस प्रयास में शामिल किया गया। वाइल्डलाइफ एसओएस की एक टीम घटनास्थल पर पहुँची और वन विभाग के पशु चिकित्सकों के साथ मिलकर हाथी की स्थिति का आकलन किया तथा आगे के उपचार की योजना बनाई। जाँच में उसकी पीठ के ऊपरी हिस्से में सूजन पाई गई। एक्सकृरे में कोमल ऊतकों में चोट की आशंका जताई गई, जिसमें रीढ़ की हड्डी के ऊपरी हिस्से के प्रभावित होने की संभावना भी थी। हाथी अपने चारों पैरों को हिला पा रहा था, लेकिन अगले पैरों पर शरीर का भार नहीं संभाल पा रहा था और स्वयं खड़ा होने में असमर्थ था।
वन विभाग की पशु चिकित्सा टीम के साथ मिलकर काम करते हुए, वाइल्डलाइफ एसओएस के विशेषज्ञों ने हाथी को आवश्यक सहायक उपचार प्रदान किया। इसमें शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए तरल पदार्थ देना, प्रभावित हिस्से पर लेजर थेरेपी, दर्द प्रबंधन और घाव की ड्रेसिंग शामिल थी। जेसीबी और स्लिंग की मदद से हाथी को खड़ा करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन शुरुआती कोशिश में वह अपने शरीर का भार संभालने में असमर्थ रहा।
उपचार और लगातार निगरानी के दौरान हाथी की स्थिति में धीरेकृधीरे सुधार के संकेत दिखाई देने लगे। उसने लगभग 8कृ10 किलोग्राम हरा चारा और 15कृ20 लीटर पानी का सेवन किया। इसके बाद जेसीबी और स्लिंग की मदद से किए गए एक अन्य प्रयास में हाथी बिना किसी सहारे के स्वयं खड़ा होने में सफल रहा। हालाँकि, उसके दाहिने अगले पैर में सूजन और लंगड़ाहट देखी गई, जिसके लिए पशु चिकित्सा टीम ने आवश्यक उपचार और निगरानी जारी रखी। उसे हरा चारा और गन्ना भी दिया गया। एक बेहद उत्साहजनक घटनाक्रम में, हाथी बाद में अपने झुंड की ओर चला गया और उससे जा मिला।

You Might Also Like

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांतिदल ने  किए प्रत्याशी घोषित

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कुलसचिव से मारपीट

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लबः धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 31, 2026 October 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांतिदल ने  किए प्रत्याशी घोषित आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांतिदल ने  किए प्रत्याशी घोषित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांतिदल ने  किए प्रत्याशी घोषित
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांतिदल ने  किए प्रत्याशी घोषित
उत्तराखंड October 31, 2026
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड देश-विदेश October 31, 2026
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कुलसचिव से मारपीट
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कुलसचिव से मारपीट
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड October 31, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • घायल हाथी का उपचार कर उसे उसके झुंड से मिलाया
  • आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांतिदल ने  किए प्रत्याशी घोषित
  • हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?