By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति कर रही पैदा – कांग्रेस 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति कर रही पैदा – कांग्रेस 
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति कर रही पैदा – कांग्रेस 

Janhitexpress
Last updated: 2025/04/20 at 11:59 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति कर रही पैदा – कांग्रेस 
SHARE

सड़क सुरक्षा के मामले में भी सरकार की तैयारियां बेहद कमजोर – धस्माना 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। एक ओर, यात्रियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह कह रही है कि पंजीकृत हों या गैर-पंजीकृत, सभी को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यह स्थिति आगामी यात्रा में भारी अव्यवस्था को जन्म दे सकती है।

उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने में मात्र दस दिन शेष हैं, लेकिन सरकार के पास ठोस योजना और व्यवस्था का अभाव है। सबसे गंभीर बात यह है कि पर्यटन मंत्री को IIM रोहतक की उस रिपोर्ट की जानकारी नहीं है जिसमें यात्रा मार्गों और तीर्थ स्थलों की भार वहन क्षमता का विश्लेषण दिया गया है, जबकि मुख्य सचिव इसी रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा बैठक कर चुकी हैं। उन्होंने चेताया कि असीमित यात्रियों को आमंत्रण देने से भीड़ प्रबंधन पूरी तरह फेल हो सकता है, जैसा कि पिछले वर्ष देखने को मिला था।

यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था में सरकार फेल

धस्माना ने कहा कि चारधाम यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है और यह उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी इस यात्रा पर निर्भर है, इसलिए इसका सफल और सुरक्षित संचालन सरकार की जिम्मेदारी है। यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, भोजन और दर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ष बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन व्यवस्था के स्तर पर फिसड्डी साबित होती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पिछले वर्ष केदारनाथ घाटी में 30 जुलाई को आई आपदा है, जिससे यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई थी और समाप्ति तक सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो पाई थी। यमुनोत्री और बद्रीनाथ मार्ग पर भी कई बार यात्रा बाधित रही।

सड़क हादसों पर भी सरकार की तैयारी लचर

धस्माना ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में भी सरकार की तैयारियां बेहद कमजोर हैं। पिछले पांच वर्षों में औसतन हर साल एक हजार लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई है और लगभग डेढ़ हजार लोग घायल हुए हैं। इस वर्ष की पहली तिमाही में ही 275 लोगों की सड़क हादसों में जान जा चुकी है।

उन्होंने मांग की कि सरकार यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण रखते हुए भार वहन क्षमता का सख्ती से पालन करे और यात्रा मार्गों पर समुचित सुरक्षा, चिकित्सा, भोजन, आवास और दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अमरजीत सिंह और श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल भी मौजूद रहे।

You Might Also Like

मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं

चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी

भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य

महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 20, 2025 April 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्या आप भी रात में देर से करते है भोजन? तो हो जाए सावधान, बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा  क्या आप भी रात में देर से करते है भोजन? तो हो जाए सावधान, बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा 
Next Article केनेथ कौंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय तस्कर गिरफ्तार, सोने की मिली 7 ईंटें केनेथ कौंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय तस्कर गिरफ्तार, सोने की मिली 7 ईंटें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
उत्तराखंड April 28, 2026
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
उत्तराखंड April 28, 2026
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
उत्तराखंड April 28, 2026
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
उत्तराखंड April 28, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
  • चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
  • भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?