By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: होटल के कमरे में जुआ खेलते दस गिरफ्तार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > होटल के कमरे में जुआ खेलते दस गिरफ्तार
crimeउत्तराखंड

होटल के कमरे में जुआ खेलते दस गिरफ्तार

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/18 at 11:33 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
होटल के कमरे में जुआ खेलते दस गिरफ्तार
SHARE

ऋषिकेश। देर रात पुलिस ने एक होटल में चल रहे जुए के खेल का भंडाफोड़ करते हुए दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए की फड़ पर रखी 2,80,130 रुपए की नकदी और 208 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों की तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
े मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों और जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अक्टूबर की रात ऋषिकेश पुलिस की टीम गुमानीवाला और श्यामपुर क्षेत्र में होटल चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग परिवार में पहुंचकर होटल के रजिस्टरों का निरीक्षण किया और कमरों की जांच की।चेकिंग के दौरान होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 102 से शोरगुल सुनाई दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर दस व्यक्ति गोल घेरा बनाकर बैठे हुए थे। उनके बीच ताश के पत्ते और नकदी रखी हुई थी।पुलिस के मुताबिक, मौके पर सभी व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र सिंह रावत (34), अभिषेक रौतेला (26), मनोज (33), संजय प्रजापति (32), कमल प्रजापति (25), अजय प्रजापति (32), शंकर प्रजापति (28), मोहित (31), ऋषि (45) और सुल्तान सिंह (53) के रूप में हुई है।
सभी आरोपी ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के निवासी बताए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल की जा रही 2,80,130 रूपये की नकदी और 52-52 पत्तों के चार सेट यानी कुल 208 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अतिरिक्त आरोपियों की तलाशी में 11 मोबाइल फोन भी मिले।
पुलिस ने नकदी और ताश के पत्तों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सीलबंद कर दिया। इस मामले में कोतवाली ऋषिकेश में सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ऋषिकेश पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का अभियान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जारी है।

You Might Also Like

 चुनाव के ऐन समय भाजपा को झटका,बेनाम ने दिया इस्तीफा

रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू प्रकरण से गरमाई उत्तराखंड की सियासत

मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज, सबसे पहले पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर

मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 18, 2026 October 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल
Next Article मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज, सबसे पहले पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज, सबसे पहले पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 चुनाव के ऐन समय भाजपा को झटका,बेनाम ने दिया इस्तीफा
 चुनाव के ऐन समय भाजपा को झटका,बेनाम ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड October 18, 2026
रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू प्रकरण से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू प्रकरण से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
उत्तराखंड देश-विदेश October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज, सबसे पहले पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर
मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज, सबसे पहले पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर
उत्तराखंड October 18, 2026
मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल
मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल
crime उत्तराखंड देश-विदेश October 17, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  •  चुनाव के ऐन समय भाजपा को झटका,बेनाम ने दिया इस्तीफा
  • रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू प्रकरण से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
  • मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज, सबसे पहले पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?