By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तराखंड के इकलौते यूनानी कॉलेज की मान्यता पर रोक
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड के इकलौते यूनानी कॉलेज की मान्यता पर रोक
उत्तराखंड

उत्तराखंड के इकलौते यूनानी कॉलेज की मान्यता पर रोक

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/25 at 8:31 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
उत्तराखंड के इकलौते यूनानी कॉलेज की मान्यता पर रोक
SHARE

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने  1 करोड़ का जुर्माना भी लगा

देहरादून। हरिद्वार में इकलौते यूनानी मेडिकल कॉलेज में 20 फर्जी शिक्षक मिलने और सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ उजागर होने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थान की मान्यता रद्द करते हुए 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इससे बीयूएमएस की 60 सीटों पर दाखिले रुक गए हैं।
उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े और धांधली के खिलाफ भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। हरिद्वार के पदार्था स्थित श्उत्तरांचल यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटलश् में भारी गड़बड़ी उजागर होने के बाद आयोग ने संस्थान की मान्यता निलंबित कर दी है। साथ ही एक करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है। इस कठोर फैसले के बाद राज्य के इकलौते यूनानी कॉलेज में दाखिला लेने की उम्मीद लगाए बैठे सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।
उत्तराखंड के इस एकमात्र यूनानी संस्थान में लंबे समय से मानकों को ताक पर रखकर व्यवस्थाएं चलाई जा रही थीं। जब जून महीने में मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड की विशेष टीम ने औचक छापेमारी की, तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। कॉलेज में 20 ऐसे प्रोफेसरों और शिक्षकों के नाम दर्ज थे, जो असल में वहां पढ़ाते ही नहीं थे। केवल कागजों पर फैकल्टी का खेल चल रहा था। इसके अलावा शिक्षकों की आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली में भी भारी हेरफेर और धांधली पाई गई। जब जांच टीम ने हाजिरी का प्रमाण मांगा, तो कॉलेज प्रशासन ने एडिटेड और लूपिंग वाले फर्जी सीसीटीवी वीडियो सौंप दिए।

60 बीयूएमएस सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पर प्रतिबंध
राष्ट्रीय आयोग ने प्रति फर्जी शिक्षक पांच प्रतिशत सीट कटौती के नियम का सख्ती से पालन करते हुए कॉलेज की सभी 60 बीयूएमएस सीटों पर नए सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। बिना शिक्षकों के फर्जी तरीके से तैयार किए जा रहे डॉक्टर समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा हैं। इस मामले में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शिवकुमार बरनवाल ने भी आयोग की ओर से जारी निर्देशों और मान्यता रद्द किए जाने के आदेश की पुष्टि कर दी है।

आयुष और यूनानी मेडिकल कॉलेजों में हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के आयुष और यूनानी मेडिकल कॉलेजों में हड़कंप मच गया है। जहां एक ओर आयोग के इस कदम को मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जरूरी माना जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ इस सत्र में बीयूएमएस में दाखिले का सपना देख रहे युवाओं के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही जा रही है।

You Might Also Like

प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मोदी के मन की बात

मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार

बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे

व्यास घाटी क्षेत्र में साहसिक खेल और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहलः धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 25, 2026 October 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
Next Article मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत
प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड October 25, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मोदी के मन की बात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मोदी के मन की बात
उत्तराखंड देश-विदेश October 25, 2026
मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार
मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार
उत्तराखंड October 25, 2026
बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
उत्तराखंड October 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी मोदी के मन की बात
  • मोदी के मन की बात राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यमः शिवेश कुमार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?